अभिनेता विक्रांत मैसी बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले विक्रांत अपनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर चर्चा में थे। इसके बाद वो अपने फिल्मों से ब्रेक लेने वाले पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गए। इंटरनेट पर विक्रांत को लेकर खूब बातें हुई। वहीं, अब विक्रांत मैसी फिर से चर्चा में हैं। इस बार एक्टर अपने ओटीटी ब्रेक को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं।
विक्रांत मैसी क्यों नहीं कर रहे ओटीटी प्रोजेक्ट्स?
ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने काफी टाइम से ओटीटी प्रोजेक्ट्स ना करने को लेकर बात की. उन्होंने खुलासा किया, “मैंने ओटीटी प्रोजेक्ट्स करना बंद नहीं किया है, लेकिन मैं वापसी के लिए सही स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहा हूं. अगर स्क्रिप्ट अच्छी है, तो मीडियम की परवाह किए बिना वह प्रोजेक्ट करूंगा.”
विक्रांत मैसी ने अपने करियर में हर बार निभाए अलग किरदार
साबरमती रिपोर्ट अभिनेता ने अपने पूरे करियर में हर बार अलग भूमिकाएं निभाई हैं, ए डेथ इन द गुंज और हसीन दिलरुबा से लेकर गैसलाइट और मिर्ज़ापुर और ब्रोकन बट ब्यूटीफुल जैसे फेमस ओटीटी शो तक. अपनी इस जर्मी के बारे में वह बताते हैं कि अपने करियर की शुरुआत में, उन्हें जो भी भूमिकाएँ मिलीं, उन्होंने उसे निभाया. टेलीविज़न में काम करते हुए भी, उन्होंने खुद को अपरंपरागत किरदारों की ओर आकर्षित पाया। हालाँकि, समय के साथ, ऐसे रोल निभाना एक जानबूझकर किया गया ऑप्शन बन गया, क्योंकि उन्हें लगता है कि ये वही हैं जो उन्हें करना चाहिए था.
विक्रांत मैसी की आने वाली फिल्में
विक्रांत मैसी आखिरी बार द साबरमती रिपोर्ट में नजर आए थे. वहीं अब उनकी आने वाली फिल्मों में आंखों की गुस्ताखियां और यार जिगरी शामिल हैं. ये फिल्में जल्द ही रिलीज होंगी.


Download Android App
Download iOS App



