मिलिंद सोमन ने 7 बार क्यों करवाया अपना कोविड टेस्ट, ट्विटर पर बताई वजह

Summary :

अब मिलिंद ने अपने कोविड टेस्ट को लेकर एक बड़ा दिलचस्प ट्वीट किया है जो वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में मिलिंद ने बताया है कि पिछले कुछ महीनों में वो कितनी बार अपना कोविड टेस्ट करवा चुके हैं। उन्हें ऐसा क्यों करना पड़ा इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई है।

बॉलीवुड के मशहूर मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन अक्सर ही मीडिया की लाइमलाइट्स में छाए रहते है। वो कितने फिट है और कितने हैंडसम ये किसी से छिपा नहीं। लेकिन बावजूद इसके वो अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी कारण ट्रोल हो ही जाते है। 

बता दे, कुछ दिनों से मिलिंद काफी चर्चा में है। पहले अपनी एक न्यूड फोटो की वजह से ट्रोल हुए एक्टर अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पौरशपुर’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इसी बीच अब मिलिंद ने अपने कोविड टेस्ट को लेकर एक बड़ा दिलचस्प ट्वीट किया है जो वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में मिलिंद ने बताया है कि पिछले कुछ महीनों में वो कितनी बार अपना कोविड टेस्ट करवा चुके हैं। उन्हें ऐसा क्यों करना पड़ा इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई है।

मिलिंद ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकॉउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कल 7वां कोविड टेस्ट करवाया। जो कि नेगेटिव आया, लोकल अथॉरिटीज़ के कहने पर मुझे हर बार किसी दूसरे शहर या देश जाने से पहले कोविड टेस्ट करवाना पड़ा है।’
आपको बता दें कि इन दिनों मिलिंद सोमन कोविड को लेकर काफी सीरियस है। अभी कुछ देर पहले उन्होंने एक और दिलचस्प सवाल किया है। मिलिंद ने ट्वीट कर पूछा की क्या कोविड से नेचुरल इम्युनिटी वैक्सीन से बेहतर है? अब देखते है उन्हें इसका जवाब कब मिलता है। 

Desk Team