फ़ाइनली बीते महीने, अक्षय कुमार की सोशल कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म ओह माय गॉड 2 की शूटिंग शुरु हो गई । ओह माय गॉड 2, साल 2012 में आई अक्षय कुमार और परेश रावल की ओह माय गॉड का सीक्वल है । इस फ़िल्म में एक बार फ़िर अक्षय कुमार भगवान श्रीकृष्ण के किरदार में नजर आएंगे ।

इस फिल्म से जुड़ी ताजा रिपोर्ट्स ने सभी को चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि ओ माय गॉड! 2 में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल दिखाई नहीं देंगे। परेश रावल के फिल्म ना करने की वजह है उनकी बढ़ती डिमांड। दरअसल परेश रावल ने इस फिल्म के लिए मोटी रकम की डिमांड की थी। हालांकि निर्माताओं से उनकी बात नहीं बनी और अभिनेता ने फिल्म ना करना का फैसला किया।

एक सूत्र ने बताया, ‘ओह माई गॉड! 2 के लिए परेश रावल पहली पसंद थे। दरअसल मेकर्स ने उनसे बातचीत भी शुरू कर दी थी। हालांकि अभिनेता का मानना था कि उनकी मार्किट वैल्यू के हिसाब से उन्हें फिल्म के लिए ज्यादा पैसे दिए जाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पहले पार्ट में वो लीड एक्टर थे और इसकी सक्सेस के पीछे भी वो ही थे। निर्माताओं को लगा कि परेश रावल की बढ़ती डिमांड से बजट गड़बड़ा जाएगा।’

सूत्र ने आगे बताया, ‘परेश रावल ने निर्माताओं के सामने प्रॉफिट-शेयरिंग का दूसरा ऑफर रखा। हालांकि निर्माताओं को अभिनेता का ये ऑफर भी पसंद नहीं आया। उन्हें लगता है कि इस प्रोजेक्ट में पहले से ही कई निर्माता शामिल होंगे। कई बार बातचीत करने के बाद ये सौदा नहीं हो पाया। इसके बाद परेश रावल ने फिल्म से अलग होने का फैसला किया। परेश रावल को लगता है कि उन्हें जो रकम ऑफर हुई है, वो उससे ज्यादा के योग्य है। परेश के बाहर निकलने के बाद ही निर्माता पंकज त्रिपाठी को साइन करने के लिए आगे बढ़े। निर्माताओं को विश्वास है कि पंकज त्रिपाठी कहानी में नया मोड़ लेकर आएंगे।’


Download Android App
Download iOS App



