आखिर क्यों शाहिद को अपना घर छोड़ कर रहना पड़ा होटल में

Summary :

NULL

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की स्टार-कास्ट आजकल फिल्म के लिए पूरी मेहनत में जुटे हुए हैं। फिर चाहे फिल्म की कास्ट हो या फिर क्रू हो दोनों ही फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पहले भी कुछ खबरे आईं थी कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक साथ शिफ्ट कर लिया है और इसकी वजह यह बताई गई थी कि फिल्म सिटी के रास्ते में ट्रैफिक मिलता है। लेकिन बाद में इस बात की पुष्टि नहीं हुई थी।

source

आपको बता दें कि खबरों के अनुसार शाहिद कपूर ने भी शूटिंग के चलते अपना घर छोड़ दिया है और वह गोरेगांव के फाइव स्टार होटेल में रह रहे हैं। शाहिद ने इसलिए किया क्योंकि घर से लेकर शूट के समय को वह खराब नहीं करना चाहते थे। तभी शाहिद ने ऐसा किया जिससे कि उनकी शूटिंग में कोई भी परेशानी न हो। जब तक शूट खत्म नहीं होगा शाहिद होटेल में ही रहेंगे।

source

खबरों के अनुसार यह पता चला है कि शाहिद के रोज घर से शूट के 4 घंटे बर्बाद हो जाते हैं। शाहिद अपने पिछले ही शिड्यूल से ही फिल्म सिटी के पास के होटेल में शिफ्ट हो गए हैं। शाहिद अपनी फिल्म के लिए जल्दी शूट पर चले जाते हैं और देर रात तक शूटिंग करते हैं। शाहिद फिल्म में दो लुक्स में नजर आएंगे और उन्हें इसके लिए वर्कआउट भी करना जरूरी है। शाहिद होटेल में कुछ और समय तक रहेंगे।

source

फिल्म के रिलीज में दिक्कतों के चलते और प्रॉजेक्ट में विवादों के चक्कर में बहुत लेट हो गई है। यही वजह है कि फिल्म की स्टार कास्ट और क्रू कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म इसी साल 17 नवंबर को रिलीज होनी है।

source

Desk Team