रणवीर सिंह को वाइफ दीपिका पादुकोण ने दिया ये अजीबो-गरीब चैलेंज, देखें वायरल वीडियो

Summary :

दीपिका पादुकोण ने एक मजेदार ‘सॉक्स चैलेंज’ में हिस्सा लिया और उसे पूरे करते हुए वीडियो साझा भी की। इतना ही नहीं दीपिका ने न सिर्फ इस चैलेंज में हिस्सा लिया बल्कि अपने पति रणवीर सिंह को भी इसे पूरा करने का चैलेंज दिया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज लाखों-करोड़ों दिलों की धड़कन हैं। देश
ही नहीं बल्कि विदेशो में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। दीपिका पादुकोण भी सोशल
मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने चाहने वालों के साथ अपनी हर अपडेट शेयर
करती है, एक्ट्रेस ज्यादातर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया फैंस के साथ शेयर
करती रहती हैं।

Deepika Padukone - Rotten Tomatoes

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने एक मजेदार ‘सॉक्स चैलेंज’ में हिस्सा लिया और उसे पूरे करते हुए वीडियो साझा भी की। इतना ही नहीं दीपिका
ने न सिर्फ इस चैलेंज में हिस्सा लिया बल्कि अपने पति रणवीर सिंह को भी इसे पूरा
करने का चैलेंज दिया है। एक्ट्रेस के वीडियो पर उनके चाहने वालों जमकर उनकी तारीफ
करते दिख रहे हैं।

Deepika Padukone and Ranveer Singh intensely lock eyes in new photos

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर चैलेंज का वीडियो शेयर किया है। इस
चैलेंज में दीपिका को 30 सेकेंड में एक पैर में सबसे ज्यादा मोजे पहनने हैं।
वीडियो में वह अपने सभी मोजे एक पैर पर फिट करने के लिए तेजी दिख रही हैं
, जिस पर उनकी टीम के सदस्यों में से एक हल्की हंसी के साथ कहता है, ‘ऐसा लगता है कि आपने पहले भी ऐसा किया है।’ दीपिका 30 सेकेंड में 9
मोजे पहन लेती हैं।

अपने इस चैलेंज वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में अपने पति रणवीर
सिंह को चैलेंज करते हुए लिखा,
“वह इसमें उन्हें
पीछे छोड़कर दिखाएं
”। रणवीर और दीपिका दोनों
ही बॉलीवुड के मोस्ट पॉवर कपल माने जाते हैं। दोनों हर मौके पर एक दूसरे पर प्यार
लुटाते भी दिख जाते हैं। ऐसे में दीपिका के इस वीडियो को शेयर करते ही इस पर रणवीर
ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा,
“मुझे ऐसा लग रहा
है कि मैं इस पर सॉक करने जा रहा हूं।
”

वहीं एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस पर
अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोग रणवीर और दीपिका को पावर कपल बता रहे है तो
उन दोनों की तारीफ कर रहा है। तो वहीं कुछ रणवीर के चैलेंज पूरा करने का इंतजार कर
रहे हैं। एक यूजर ने लिखा
, ‘आप जो भी कुछ करती हैं उसे शानदार तरीके से
करती हैं
‘, तो दूसरे ने लिखा, ‘रणवीर आपको इसमें पीछे छोड़ देंगे क्योंकि उनमें बहुत एनर्जी है।‘

Shah Rukh Khan on Twitter:

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में
नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ऋतिक रोशन स्टारर फाइटर में अहम किरदार में
दिखेंगी। तो वहीं दीपिका बाहुबली फेम प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ
‘प्रोजेक्ट के‘ का भी हिस्सा हैं। अभिनेत्री के पास अमिताभ
बच्चन के साथ
‘द इंटर्न‘ का हिंदी रीमेक भी है।

Desk Team