पति Naseeruddin Shah के बयानों से पत्नी Ratna Pathak को लगता है डर, बोली- ‘किसी दिन कोई उनके घर…’

Summary :

बॉलीवुड इंडस्ट्री में नसीरुद्दीन शाह ऐसे अनुभवी और दिग्गज कलाकार है, लेकिन इसके साथ ही नसीरुद्दीन शाह अक्सर अपने बयानों की वजह से भी चर्चा में बने रहते हैं। अपने ऐसे बयानों से भले ही नसीरुद्दीन शाह को कोई फर्क न पड़ता हो, लेकिन उनकी पत्नी रत्ना पाठक अपने पति के बयानों से डरी रहती है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री
में नसीरुद्दीन शाह ऐसे अनुभवी और दिग्गज कलाकार है जो अपनी शानदार अदाकरी और जबरजस्त
एक्टिंग के लिए जाने जाते है, लेकिन इसके साथ ही नसीरुद्दीन शाह अक्सर अपने बयानों
की वजह से भी चर्चा में बने रहते हैं। उनके ये बयान अक्सर उनके लिए मुसीबत भी खड़े
कर चुके है। अपने ऐसे बयानों से भले ही नसीरुद्दीन शाह को कोई फर्क न पड़ता हो, लेकिन
उनकी पत्नी रत्ना पाठक अपने पति के बयानों से डरी रहती है।

Naseeruddin Shah is Suffering from Onomatomania - Know All About This  Medical Condition

नसीरुद्दीन शाह
अक्सर कई मुद्दों पर ऐसे बयान देते है, जिनका जमकर विरोध होता आया है। अपने बयानों
की वजह से वो अक्सर विवादों में भी फंस चुके है। उनके इन बयानों से उनकी पत्नी
रत्ना पाठक ने हाल ही में अपनी राय पेश की है। दरअसल, हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू
के दौरान रत्ना पाठक ने नसीरुद्दीन शाह के बयान पर अपनी बात की है।

It looks like some people want to break the nation: Ratna Pathak Shah |  Entertainment News,The Indian Express

एक इंटरव्यू में रत्ना
पाठक ने कहा कि उन्होंने उन्हें कई बार समझाने की कोशिश की कि वो सार्वजनिक तौर पर
अपने विचारों को व्यक्त न करें। रत्ना पाठक ने कहा,
‘आज के समय में काम मिलना बहुत ही मुश्किल हो गया है। काम न
मिलने के कई कारण हैं। डर लगता है
,
लेकिन क्या करें। अगर
दुनिया में जो गलत हो रहा है उसे कोई पॉइंट आउट नहीं करेगा तो वह सुधरेगा कैसे। दुनिया
की चीजें कैसे बेहतर होगी।
‘

Naseeruddin & Ratna Pathak Shah talk about Giving to the Arts - YouTube

इतना ही नहीं, रत्नी
पाठक ने अपने उस डर का खुलासा किया जहां उन्हें अपने पति नसीरुद्दीन शाह के बयानों
के कारण खड़े हुए विवादों की वजह से लगता है कि कहीं किसी दिन कोई उनके घर पर
पत्थर न डालने आ जाए। रत्ना पाठक की इन बातों से तो साफ है कि वो अपने पति के इन
बयानों के कारण  काफी डरी हुई रहती है।

Naseeruddin Shah | Naseeruddin Shah Birthday | Naseeruddin Shah Love Story

रत्ना पाठक के
वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म वो फिलहाल फिल्म
‘कच्छ एक्सप्रेस’ से गुजराती सिनेमा में अपना डेब्यू करने वाली है। इसी के
साथ नसीरुद्दीन शाह के वर्कफ्रंट की बात करें तो, नसीरुद्दीन शाह फिल्म
‘कुत्ते’ में नजर आने
वाले है।

Desk Team