15 अगस्त को रिलीज होने के साथ ही ‘स्त्री 2’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म के आखिर में ‘स्त्री 3’ का हिंट भी दिया. लेकिन हाल ही में Aparshakti Khurana ने ‘स्त्री 3’ को लेकर बात की. बातों ही बातों में एक्टर ने Ayushmann Khurrana को लेकर ऐसी बात कह दी कि उनका बयान सुर्खियां बटोर रहा है.
- 15 अगस्त को रिलीज होने के साथ ही ‘स्त्री 2’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है
- हाल ही में Aparshakti Khurana ने ‘स्त्री 3’ को लेकर बात की
- बातों ही बातों में एक्टर ने Ayushmann Khurrana को लेकर ऐसी बात कह दी कि उनका बयान सुर्खियां बटोर रहा है
क्या ‘स्त्री’ यूनिवर्स में शामिल होंगे आयुष्मान?
हमारी सहयोगी वेब साइट बॉलीवुड लाइफ ने अपारशक्ति खुराना से बात की. इस दौरान एक्टर से पूछा कि क्या स्त्री यूनिवर्स में आयुष्मान खुराना भी शामिल होंगे. इस सवाल के जवाब में अपारशक्ति ने कहा- ‘मैं बहुत खुश हूं. टचवुड यार. इससे अच्छी खबर और क्या हो सकती है. हम लोग लंबे वक्त से एक साथ काम करने की प्लानिंग कर रहे थे. आखिरकार हमें साथ काम करने का मौका मिल गया.’
View this post on Instagram
मेरी लाइफ का पिशाच है
इसके साथ ही अपारशक्ति ने कहा- ‘ये मजेदार होने वाला है. वो बचपन से ही मेरी लाइफ का पिशाच रहा है. लेकिन, मैं सबसे छोटा हूं इसलिए मैं कुछ कर भी नहीं सकता. वहीं ‘स्त्री 3’ को लेकर अपारशक्ति ने कहा कि ‘स्त्री 3’ का फ्रेम बहुत पहले ही तैयार हो गया था. ‘स्त्री 2′ के रिलीज से पहले ही. हम लोग फिल्म के निर्माता दिनेश विजान और निर्देशक अमर कौशिक के कॉल का इंतजार कर रहे हैं.’ हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर आयुष्मान की एंट्री को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है.
View this post on Instagram
7वें दिन का कलेक्शन
‘स्त्री 2’ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 400 के करीब पहुंचने वाला है. जबकि देशभर में ये फिल्म sacnilk के रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने बुधवार को 19 करोड़ का कलेक्शन किया. यानी कि कुल मिलाकर देशभर में ये फिल्म अभी तक 274.35 करोड़ के करीब हो चुकी है.


Download Android App
Download iOS App



