क्या ‘ब्रह्मास्त्र’ से खुलेगी बॉलीवुड की किस्मत, एडवांस बुकिंग में दिख रहा Positive रिस्पांस

Summary :

फिल्म के प्रमोशन में मेकर्स पूरी तरह से लगे हुए हैं और अब इसका फायदा भी बाक्स आफिस पर नजर आने लगा है। फिल्म की एडवांस बूकिंग शुरु हो गई है और बॉयकॉट ट्रेंड के बीच फिल्म ने सकारात्मक रूप से अपनी बुकिंग शुरू की है।

बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म
ब्रह्मास्त्र बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म की
कास्ट जमकर प्रमोशन में लगी है। कास्ट के साथ-साथ साउथ से लेकर बॉलीवुड के तमाम
बड़े एक्टर्स और डायरेक्टर्स फिल्म को प्रमोट करने में लगे हैं। हाल ही में फिल्म
ब्रह्मास्त्र की हैदराबाद प्रमोशन के लिए पहुंची थी। इस दौरान साउथ  के फेमस डायरेक्टर एस एस राजामौली और एक्टर
जूनियर एनटीआर भी आए थे।

Brahmastra: S.S. Rajamouli to present Ranbir Kapoor and Alia Bhatt starrer  in Tamil, Telugu, Kannada and Malayalam | Hindi Movie News - Times of India

फिल्म के प्रमोशन में मेकर्स
पूरी तरह से लगे हुए हैं और अब इसका फायदा भी बाक्स आफिस पर नजर आने लगा है। फिल्म
की एडवांस बूकिंग शुरु हो गई है और
बॉयकॉट ट्रेंड के
बीच फिल्म ने सकारात्मक रूप से अपनी बुकिंग शुरू की है।

You can watch Alia Bhatt, Ranbir Kapoor's Brahmastra for Rs 75 on Sep 16.  Here's how - Movies News

आलिया भट्ट और
रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र की प्री बुकिंग शुरु हो चुकी है।
प्री-बुकिंग के
24 घंटे से भी कम समय में
, फिल्म ने तीन राष्ट्रीय श्रृंखलाओं – पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 27,000 टिकट बेचे हैं। एक
मीडिया हाउस की रिपोर्ट के अनुसार
,
आईमैक्स शो भी दर्शकों को
आकर्षित कर रहे हैं। आपको बता दें कि एडवांस बुकिंग के लिए फिलहाल फिल्म का केवल 3
D वर्जन उपलब्ध है, लेकिन खबरों के मुताबिक 2डी वर्जन के टिकट अगले
हफ्ते से लाइव होने की उम्मीद है।

Brahmastra: Nagarjuna Garu Holds Super Powers In Ayan Mukerjee Directorial?  Check His First Look

फिल्म की एडवांस
बुकिंग को देखते हुए अब फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही है। ऐसा हम नहीं
कह रहे हैं बल्कि फिल्म की बड़े पैमाने पर हो रही एडवांस बुकिंग्स को देखकर
विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत कर सकती है।

Brahmastra New Teaser: Amitabh Bachchan Surprises All With His Sword  Fighting Skills; Fans Call It 'Iconic'

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडस्ट्री का अनुमान है कि ‘ब्रह्मास्त्र‘ के शुरुआती दिन की कमाई लगभग 18-22 करोड़ रुपये
तक के आसपास होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि
,  इस रेट पर टिकटों की सेल जारी रहने पर
यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

Where was Ranbir-Alia's Brahmastra shot? Here's what we know | Filmfare.com

एक मीडिया
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सभी बाजारों में बुकिंग काफी पॉजिटिव रही है। इस
रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि कैसे पटना के सिनेपोलिस ने महज पांच घंटे में 350
टिकट बेचे और मालिक ने मीडिया हाउस से सोमवार शाम तक लगभग सारे टिकट सेल होने की उम्मीद
जताई है।

Ayan Mukerji Releases Longer Teaser Of Alia Bhatt Ranbir Kapoor Starrer  Brahmastra

आपको बता दें कि
पिछले कुछ महीनों से बाक्स आफिस पर बॉलीवुड की कोई भी फिल्म खास कमाल नहीं दिखा
सकी है। कार्तिक आर्यन की भूलभूलैया 2 के अलावा किसी भी फिल्म ने कमाई के मामले में
अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। वहीं, बायकॉट ट्रेंड की वजह से भी फिल्मों को भारी
नुकसान हुआ है। ऐसे में अगर ब्रह्मास्त्र ने बाक्स आफिस पर अच्छी कमाई की तो
बॉलीवुड की अगली रिलीज होने वाली फिल्मों को भी फायदा होने की उम्मीद रहेगी।

Desk Team