बॉलीवुड की अतरंगी फैशन डिज़ाइनर कही जानी वाली उर्फी जावेद कब क्या कर जाए इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। दरअसल उर्फी नए-नए एक्सपेरिमेंट के साथ हाज़िर होती रहती हैं। उर्फी हर बार कुछ ऐसा कर देती है जिसकी शायद कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। ऐसे में अब उर्फी ने एक बार फिर कुछ ऐसा कर दिया है जिससे अब तो उनको पहचानना तक मुश्किल हो गया हैं।

दरअसल उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्फी जावेद पैप्स से मुंह छुपाती हुई नजर आ रही हैं। इसके पीछे की वजह ये है कि उर्फी जावेद इस वायरल हो रहे वीडियो में बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। पैप्स के सामने जमकर पोज देने वाली उर्फी जावेद पैप्स से अपने नो मेकअप लुक को छुपाती हुई नजर आईं। इस वीडियो में उर्फी जावेद पैप्स के कहती हुई नजर आई कि ‘मेकअक कर के आने दो मुझे’ उर्फी जावेद का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया हैं।
वही अब उर्फी के इस वायरल हो रहे वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट करते दिख रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा ही की- ‘ये क्यों इतनी परेशान हो जाती है यार, ये मेकअप के बिना भी तो काफी खूबसूरत लगती हैं’, वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- ‘इतना शर्म कपड़ो के बिना नहीं आती,जितना मेकअप के बिना आ रही हैं’, वही एक यूजर ने तो कमेंट कर यह तक लिख दिया है की- ‘अतरंगी कपड़ो में नहीं है इसलिए मुंह छिपा रही हैं’ वही अब इस तरह के कमेंट कर यूजर्स लगातार मजे लेते दिख रहे हैं।



बता दे की हाल ही में उर्फी को लेकर यह खबर सामने आई थी की उर्फी जल्द ही एकता कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘लव, सेक्स, और धोखा 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ‘लव, सेक्स और धोखा 2’ के मेकर्स ने फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रोल के लिए उर्फी से कॉन्टेक्ट किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस एक क्लोज सॉर्स ने बताया, “उर्फी से ‘लव, सेक्स और धोखा 2’ के लिए कॉन्टेक्ट किया गया है क्योंकि वह फिल्म में लीड रोल के लिए बिल्कुल फिट बैठती हैं। उर्फी इस फिल्म को अपने बॉलीवुड डेब्यू के तौर पर ले सकती हैं.” वहीं उर्फ़ी का एकता कपूर की फिल्म में लीड किरदार होने के रूमर्स ने फिल्म एलएसडी 2 को लेकर बज क्रिएट कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



