दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फिल्म अभिनेताओं की लिस्ट 2017

Summary :

NULL

दोस्तों पिछले आर्टिकल में हमने आपको बताया था बॉलीवुड के पांच सबसे अमीर फिल्म अभिनेताओं के बारे में जो नेट वर्थ के मामले में साल 2017 की लिस्ट में टॉप पर है। आपकी जानकारी तो और अच्छा बनाने के लिए आज हम आपके लिए लाये है दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं की सूची। आपको बता दें की पिछले साल की तुलना में इन सभी अभिनेताओं ने रिकॉर्ड कमाई कर इस लिस्ट में जगह पायी है। खास बात है की इस सूची में भारत के भी अभिनेता शामिल है तो आइये नज़र डालते है इस ख़ास लिस्ट पर …..

Akshay Kumarअक्षय कुमार: अक्षय कुमार एक अकेले बॉलीवुड के ऐसे स्टार हैं जो अब भी साल में तीन से चार फिल्में करते हैं। भले ही उनकी फिल्में 200 और 300 करोड़ न कमाए लेकिन उनके फैंस को काफी पसंद आती है। अक्षय कुमार की एक साल की कमाई कुल 35 मिलियन डॉलर है।

Salman Khanसलमान खान: सलमान खान इस वक़्त के बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार हैं जिनकी न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। उनकी आने वाली फिल्म टाइगर ज़िंदा है के लिए उन्होंने 125 करोड़ की फीस भी ली है। सलमान खान की एक साल की कमाई कुल 37 मिलियन डॉलर है।

Shahrukh Khanशाहरुख़ खान: शाहरुख़ खान वैसे तो दुनिया के दूसरे सबसे अमीर एक्टर हैं लेकिन कमाई में वह पीछे रह जाते हैं। शाहरुख़ खान ने इस साल तीन फिल्में की रहीस, जब हैरी मेट सेजल और ट्यूब लाइट में कैमियो रोल जिसके कारण इस कुल 38 मिलियन डॉलर की कमाई की है।

Tom Cruiseटॉम क्रूज: टॉम क्रूज़ हॉलीवुड के बड़े एक्टर में से एक हैं जिनकी भारत में भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। टॉम क्रूज़ ने इस साल द मम्मी और मिशन इम्पॉसिबल 6 ने काफी अच्छी कमाई की है। टॉम क्रूज़ की इस साल की कमाई कुल 43 मिलियन डॉलर रही।

Robert Donnie Jrरोबर्ट डॉनी जूनियर: रोबर्ट डॉनी हॉलीवुड के जाने माने सितारे हैं जो एक वक़्त पर सबसे ज़्यादा कमाने वाले एक्टर थे फिल्म अवेंजर्स से 2012 में। इस साल रोबर्ट ने केवल कप्तान अमेरिका सिविल वॉर की जिसके कारण उनकी सालाना कमाई 48 मिलियन डॉलर रही।

Vin Dieselविन डीजल: विन डीजल ने इस साल काफी बड़ी ब्लॉकबस्टर की हैं जिसके कारण इस साल की कमाई उनकी काफी अच्छी रही। वें डीजल ने इस साल द सांडेर केज, फेट ऑफ़ फ्यूरियस और गार्जियन ऑफ़ गैलेक्सी में अपनी आवाज़ दी और उनकी कुल सालाना कमाई 54.5 मिलियन डॉलर रही।

Dwayne Johnsonड्वेन जॉनसन: ड्वेन जॉनसन या जिन्हें हम रॉक के नाम से भी जानते हैं इस साल के विश्व के सबसे ज़्यादा कमाने वाले एक्टर हैं। ड्वेन भी इस साल काफी बड़ी ब्लॉकबस्टर का हिस्सा रहे। ड्वेन की इस साल कुल कमाई 65 मिलियन डॉलर रही।

Desk Team