श्रीनगर : अस्तित्वहीन कंपनियों के नाम पर एक बैंक से 10 करोड़ रुपये का रिण लेकर कथित रूप से धोखाधड़ करने पर आज दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि केनरा बैंक की लाल चौक शाखा के प्रबंधक ने सात व्यावसायिक इकाइयों के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज करायी थी कि कुल 10 करोड़ रुपये का रिण लिया गया लेकिन उसे वापस नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि जांच के दौरान खुलासा हुआ कि कुछ लोगों ने शाखा के उस समय के प्रबंधक के साथ मिलीभगत करके फर्जी दस्तावेजों के जरिये अस्तित्वहीन व्यावसायिक इकाइयों के लिए रिण मंजूर करा लिया। प्रवक्ता ने बताया कि दो लोगों रईस अहमद खान और इरफान अहमद दर्जी को धोखाधड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, इस मामले में जांच चल रही है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App



