
यह यामी का लेटेस्ट लुक है, जिसे उन्होंने अपनी फिल्म धूम धाम” के प्रमोशन के लिए पहना था, यह क्षितिज जलोरी लेबल से है, जिसका बेस कलर ब्लू है

इसके साथ का ब्लाउज प्लंजिंग होते हुए भी सबके पहने लायक है, इस लहंगा के साथ यामी ने दुपट्टा नहीं कैरी किया है बल्कि सीक्विन और बीड वर्क वाला केप लिया है

स लहंगा के साथ यामी ने अपने बाल खुले रखे हैं और साइड पार्टिंग की है, पिंक मेकअप लुक में वह सुंदर दिख रही हैं

यामी की यह ब्राउन साड़ी एकाया बनारस लेबल से है, जिसके साथ उन्होंने ब्रालेट ब्लाउज पहना है, साड़ी बिल्कुल प्लेन है, बस साड़ी के स्कैलप बॉर्डर पर गोल्डन जरी वर्क है

यदि आप एक नई दुल्हन हैं और आपको घर के किसी फंक्शन को अटेंड करना है, तो इस तरह की साड़ियां रिच और सटल लुक देती हैं

यामी ने इसके साथ अपने बाल खुले रखे हैं और कान में छोटे ड्रॉप्स पहने हैं, मेकअप भी नैचुरल है, जिसकी वजह से लुक निखर रहा है

यामी का यह राजी रमणीक लेबल का लाइट ब्लू शेड में सूट डेली वियर के लिए सही है, यह एक प्लेन सूट है, जिसमें मैचिंग दुपट्टा भी है

कुर्ती के थ्री फ़ोर्थ बाजू पर मस्टर्ड कलर का बॉर्डर है और यह वी नेकलाइन में है, सूट का दुपट्टा स्कैलप बॉर्डर वाला है, जिसका स्कैलप बॉर्डर पिंक कलर में है

यामी का यह अनारकली रेड सूट अंजना बोहरा लेबल से है, जिसकी कुर्ती की स्लीव्स चूड़ीदार है, यह एक फुल लेंथ सूट है, जिसे यामी ने एक ईवेंट के लिए पहना था

यामी का यह रेड सूट कश्मीरी एम्ब्रॉएडरी वर्क के साथ है, रेड पर मस्टर्ड कलर की एम्ब्रॉएडरी बहुत सुंदर दिख रही है

इस कुर्ती के स्लीव्स पर भी मस्टर्ड थ्रेड एम्ब्रॉएडरी है और प्लेन दुपट्टा के बॉर्डर पर सीक्विन लेस लगी है

यामी ने हमेशा की तरह अपने बाल खुले रखे हैं और साइड पार्टिंग की है, यहां उनकी कश्मीरी इयररिंग्स देखने लायक है
पाकिस्तानी एक्ट्रेस Mawra Hocane से लें शादी में पहनने के लिए आउटफिट आइडियाज, दिखेंगी खूबसूरत


Download Android App
Download iOS App



