यामी गौतम बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक है वही टीवी इंडस्ट्री से काम शरू कर यामी ने अपना एक्टिंग करियर फिल्मों में भी शरू किया। बता दे यामी हिमाचल से तालुख रखती है साथ ही यामी की खूबसूरती इस बात का गवाह है जहा भी यामी जाती है अपनी अलग पहचान बना लेती है।

बात करे यामी के वर्क फ्रंट की तो एक्ट्रेस की हाल ही में फिल्म ‘चोर निकल कर भागा’ 24 मार्च को ओटीटी प्लेटफ्रॉम पर रिलीज हुई है। वही ये फिल्म ओटीटी प्लेटफ्रॉम पर सबसे ज्यादा ग्लोबली देखने वाली फिल्म बन गई है। ओटीटी प्लेटफ्रॉम पर सबसे ज्यादा ग्लोबली देखने वाली फिल्म में यामी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए एक्टर सनी कौशल नजर आए है।

इस ख़ास ख़ुशी के मौके पर यामी गौतम भगवान का शुक्रिया करने मंदिर गई जहा एक्ट्रेस ने पूरे विधि विधान से फिल्म की सफलता की पूजा पति आदित्य धर के साथ की। फिल्म की सफलता का जश्न मानते हुए और पति के साथ भोले नाथ की पूजा करते हुए एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी कुछ तस्वीरें शेयर की है।
साथ ही इन तस्वीरो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसको कैप्शन देते हुए लिखा- माँ दुर्गा और भगवान शिव के आशीर्वाद से मैं इस कामियाबी तक पहुंच पाई हूं, मुझे इतना प्यार और आशीर्वाद मिला इसका बहुत आभार! वही पूजा करते हुए सामने आई इन तस्वीरो में यामी कैजुअल लुक में लाला चुन्नी ओढ़े और माथे पर चन्दन का टीका लगते हुए नजर आ रही है ।

वही एक्ट्रेस के पति ने भी इस ख़ास मौके पर ट्रेडिशनल कपडे पहने है दोनों सामने आई इन तस्वीरों में काफी प्यारे नजर आ रहे है। बता दे एक्ट्रेस और फिल्म मेकर आदित्य धर को फिल्म उरी की शूटिंग के दौरान प्यार हुआ था जिसके बाद साल 2021 जून के महीने में आदित्य से शादी कर एक्ट्रेस ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया था।


Download Android App
Download iOS App



