स्टार प्लस के मशहूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा की मौत से पूरा परिवार टूट चुका है। कार्तिक को भी नायरा की मौत से बड़ा झटका लगा है। वो बस किसी भी हालत में नायरा को अपने पास चाहता है। शो के फैंस भी नायरा की मौत से काफी ज्यादा दुखी हैं। वह लगातार ये पूछ रहे हैं कि क्या नायरा शो से बाहर हो गई हैं, लेकिन अब इस बीच एक नया प्रोमो सामने आया है जिससे फैंस को उनके सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

स्टार प्लस ने कुछ देर पहले ही ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें शिवांगी जोशी उर्फ नायरा एकदम अलग अवतार में दिख रही हैं। शिवांगी जोशी का ये नया अवतार देखकर फैंस सांतवे आसमान पर पहुंच गए हैं और लगातार ट्विटर पर ट्वीट कर रहे हैं। शिवांगी जोशी के फैंस लगातार #NairaIsBack हैशटैग के साथ ट्वीट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अब शो देखने में डबल मजा आएगा क्योंकि उनकी पसंदीदा अदाकारा की रीएंट्री हो गई है।
शिवांगी जोशी का लेटेस्ट अवतार देखकर एक बात तो साफ है कि उनके फैंस काफी खुश हैं। शिवांगी जोशी की रीएंट्री से ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीआरपी में जबरदस्त उछाल आने की उम्मीद है। साल 2021 में ये रिश्ता क्या कहलाता है ने शानदार शुरूआत की है। टीआरपी लिस्ट में इस शो की वापसी हो चुकी है और शिवांगी जोशी के नए अवतार से यह शो पहले पायदान पर भी पहुंच सकता है। वैसे आपको शिवांगी जोशी उर्फ नायरा का नया अवतार कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।


Download Android App
Download iOS App



