जानलेवा बीमारी कोरोना वायरस के दौरान देशभर में पिछले कुछ महीनों के लिए लॉकडाउन घोषित किया हुआ था,जिस वजह से लगभग सभी इंडस्ट्री के कामों पर तालाबंदी की हुई थी,लेकिन अब एक बार फिर से बॉलीवुड इंडस्ट्री पटरी पर लौट आई है और टीवी सीरियल की शूटिंग को चालू कर दिया गया है। मगर फिर से एक बार सेट पर काम शुरू हो जाने के बावजूद कोरोना के चलते पूरी इंडस्ट्री अभी भी डर है।

वहीं सुरक्षा, साफ-सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए नए एपिसोड भी टेलीकास्ट होना शुरू हो गए हैं। कोरोना वायरस के 3 महीने बाद शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का पहला एपिसोड 13 जुलाई को टेलीकास्ट किया गया। इस दौरान सेट पर सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया।

इतना ही नहीं कोरोना खौफ में सेनेटाइजेशन से लेकर फेस मास्क और शील्ड के बीच सीरियल की शूटिंग हुई है। इस दौरान खास बात यह है सेट तक ही नहीं बल्कि सीरियल में भी एक्टर फेस मास्क और शील्ड पहने नजर आये हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर सीरियल की कई सारी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें ये सितारें फेस मास्क और शील्ड में दिखाई दे रहें है।

इन दिनों ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कोरोना वायरस से मेल खाता हुआ एपिसोड प्रसारित किये जा रहे हैं जिसमें ये स्टार्स मास्क पहने नजर आ रहे हैं। दरअसल शो में नए ट्रेक के मुताबिक लॉकडाउन के चलते पूरा गोयंका परिवार बर्बाद हो चुका है और उन्हें अपना घर तक गिरवी रखना पड़ गया है।

अब अपना घर और बिजनेस दोनों को बचाने के लिए गोयंका परिवार को लोन की सख्त जरूरत है, जिस वजह से नायरा से लेकर कार्तिक, टीना और भौतिक ये सभी ड्रामा शुरू कर देते हैं,मगर शो का यह नया ट्रेक और स्टार्स का कोरोना के चलते यह नया अवतार अब सोशल मीडिया पर लोगों के मजाक उड़ाने का कारण बन गया है और सोशल मीडिया की जनता स्टार्स को फेस शील्ड और मास्क में देखकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स शेयर करने में जुटें हुए है।
सोशल मीडिया यूज़र्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
Ye Rishta Kya Kehlata Hai?
Scientists are still figuring out the answer to this question. pic.twitter.com/lZFJRfC6Y0
— PUNNY (@Chinmoyee07) July 14, 2020
even covid-19 couldn’t end ye rishta kya kehlata hai hmm🤔 https://t.co/1qjISok3Ll
— ❌ (@abnitohkabfir) July 14, 2020
Is this what Star Plus are doing nowadays 😂😭😭😭 pic.twitter.com/l67FcWR5wm
— olishaan (@olishaan) July 13, 2020
Who knew Indian serials were so progressive? https://t.co/jdHkOSm69d
— Vighnesh (@vighneshck1) July 14, 2020
दरअसल लॉकडाउन के बाद हाल ही में जब शो का पहला टेलिकास्ट किया गया तो इंटरनेट पर सबसे ज्यादा ध्यान एपिसोड की शूटिंग के दौरान एक्टर्स द्वारा अपनाए गए सेफ्टी प्रिकॉशन्स ने खींचा है। इस बीच शिवांगी जोशी और अलका कौशिक का सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है,जिसमें अलका कौशिक फेस मास्क में दिखीं और शिवांगी जोशी फेस शील्ड में नजर आ रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



