राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती एक मरीज ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 32 वर्षीय मरीज ने बाथरूम की खिड़की की ग्रिल से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपयुक्त अतुल ठाकुर ने बताया कि खुदकुशी की जानकारी तड़के पांच बजे मिली। खुदकुशी करने वाले की पहचान राजमणि पटेल (32) के रूप में की गयी है। वह अस्पताल में कुछ दिनों से भर्ती था और उसने बाथरूम की खिड़की की ग्रिल से कपड़ के सहारे लटककर खुदकुशी कर ली। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
उन्होंने बताया कि राजमणि मध्यप्रदेश के सतना का रहने वाला था। पिछले साल उसकी आंत की सर्जरी हुई थी और दोबारा इसी सिलसिले में इलाज के लिए कल एम्स में भर्ती हुआ था। कल देर रात वह अपने से गायब हो गया जिसके बाद उसकी खोज की गई। अस्पताल कर्मियों ने उसे बाथरूम में फंदे से लटका पाया। उसे तत्काल आपात वार्ड में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



