सालों बाद Shahrukh Khan की मन्नत हुई पूरी, सफेद लिबास पहने उमराह करने मक्का पहुंचे किंग खान

Summary :

बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान ने बीते दिनों सउदी अरब में अपनी फिल्म ‘डंकी’ की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद शाहरुख खान उमराह के लिए मक्का पहुंच गए जहां से उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

बॉलीवुड के किंग खान
यानि शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म
‘पठान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। इसके साथ ही वो सउदी
अरब में अपनी एक और फिल्म
‘डंकी’ की शूटिंग में व्यस्त है। बीते दिनों इस फिल्म की शूटिंग
खत्म करने के बाद शाहरुख खान उमराह के लिए मक्का पहुंच गए जहां से उनकी कई तस्वीरें
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

बता दें कि उमराह
मक्का
, हिजाज और सऊदी अरब में की जाने वाली एक इस्लामी तीर्थयात्रा
है जो साल में कभी भी की जा सकती है। हाल ही में शाहरुख खान ने
‘डंकी‘ की शूटिंग पूरी होने की जानकारी देते हुए एक वीडियो
शेयर किया। फिल्म
‘डंकी’ की शूटिंग खत्म करने के बाद उन्होंने पवित्र शहर मक्का का
दौरा किया और मक्का की इस्लामी तीर्थयात्रा उमराह की। उमराह करने की खुशी उनके
चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी।

मक्का में शाहरुख
खान सफेद लिबास में नजर आए और उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। शाहरूख
खान के साथ तमाम सिक्योरिटी वाले भी थे। सउदी से शाहरुख खान की उमराह करने की ये
तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक्टर को पहली बार इस अवतार में
देखा गया था। उनका ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।  

शाहरुख खान की ये
इच्छा भले ही पूरी हो गई हो ,लेकिन यहां आने की उनकी बहुत पहले से इच्छा थी।
शाहरूख खान का एक पुराना ट्वीट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा था
‘मक्का-मदीना इंशा अल्लाह जल्द ही। सभी को खुश करना चाहते हैं। जब मैं बच्चा था
तब मेरे पास एक खिलौना पियानो था। इसे याद करता हूं। सउदी नहीं जा पाया।
‘  अब
जाकर शाहरूख खान की मन्नत पूरी हो गई है और वो पवित्र शहर मक्का पहुंच गए
  है।

Sadhu calls for boycott of SRK's film 'Pathan', gets death threat

शाहरूख खान के
वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो फिल्म
‘डंकी’, ‘पठान’ और ‘जवान’ में नजर आने वाले है। फिल्म ‘पठान’ का टीजर रिलीज
हो गया है, जिसमें शाहरूख खान को एक्शन अवतार में देखकर फैंस इस फिल्म के लिए काफी
ज्यादा एक्साइटेड है।

Desk Team