पॉपुलर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह के गाने तो सबकी जुबां पर चढ़े ही रहते हैं। वहीं, अब उनकी पर्सनल लाइफ भी फैंस के बीच गॉसिपस का हॉट टॉपिक बना हुआ है।बॉलीवुड के सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं है इन दिनों हनी सिंह अपनी लेटेस्ट म्यूजिक एल्बम को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

हनी सिंह 3.0 को लेकर आजकल काफी चर्चाओं में है। इसी बीच यो यो हनी सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में विवेक रमन नामक व्यक्ति ने यो यो हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की है और मारपीट जैसे गंभीर आरोप यो यो हनी सिंह पर लगाए हैं।

दरअसल फेमस इवेंट कंपनी के मालिक विवेक रवि रमन ने हनी सिंह पर किडनैपिंग और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाकर पुलिस स्टेशन में शिकायत की है। आपको बता दें, कि विवेक रमन नामक शख्स ने यो यो हनी सिंह का फेस्टिवीना नामक कार्यक्रम मुंबई के बीकेसी में आयोजित कराया था जो 15 अप्रैल को था।

जिसके बाद दोनों के बीच पैसे के लेनदेन में गड़बड़ के चलते विवेक ने उस प्रोग्राम को रद्द कराने का फैसला किया। जिससे नाराज होकर हनी सिंह और उनके साथियों ने विवेक को किडनैप किया और मुंबई के सहार में स्थित होटल में उन्हें बंदी बनाकर रख दिया और उस शख्स के साथ मारपीट की। सिंगर यो यो हनी सिंह और उनके साथियों के खिलाफ विवेक ने अपनी शिकायत में एफ आई आर दर्ज करा कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है इस खबर के साथ ही हनी सिंह का नाम काफी सुर्खियां बटोर दिखाई दे रहा है।

बता दे, इन दिनों हनी सिंह अपनी एल्बम 3.0 को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं लेकिन हनी सिंह पर रवी रमन की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद रैपर की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आई है अगर इस मामले में जरा भी सच्चाई है तो लंबे समय के बाद म्यूजिक में वापसी कर रहे हनी सिंह फिर विवादों में घिरते नजर आ सकते हैं और शायद उनके आने वाले गाने को लेकर भी उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।


Download Android App
Download iOS App



