जी स्टूडियो ने 230 करोड़ रुपए में खरीदे सलमान खान की फिल्म राधे के राइट्स

Summary :

इस फिल्म के राइट्स बहुत महंंगे दाम पर बिके हैं और कोरोना काल में इसे बॉलीवुड में अब तक की सबसे बड़ी डील माना जा रहा है। सलमान खान की फिल्म राधे के राइट्स जी स्टूडियो ने 230 करोड़ रुपए में खरीदे हैं। इसमें सेटेलाइट, डिजिटल, थ्रिएट्रिकल और ओवरसीज राइट्स जुड़े हुए हैं।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री कोरोना वायरस की वजह से काफी प्रभावित हुई है। लम्बे समय तक सब रुका रहा लेकिन अब इंडस्ट्री का काम भी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। मगर साल 2021 से सबको काफी उम्मीदे है। इस साल कई बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में रिलीज के लिए तैयार है। इसमें एक फिल्म सलमान खान की राधे भी है। इस फिल्म को लेकर अब एक बड़ी जानकारी सामने आई है। खबर है की इस फिल्म के राइट्स बहुत महंंगे दाम पर बिके हैं और कोरोना काल में इसे बॉलीवुड में अब तक की सबसे बड़ी डील माना जा रहा है। 
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की फिल्म राधे के राइट्स जी स्टूडियो ने 230 करोड़ रुपए में खरीदे हैं। इसमें सेटेलाइट, डिजिटल, थ्रिएट्रिकल और ओवरसीज राइट्स जुड़े हुए हैं। सलमान खान की फिल्म राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई साल 2020 से ही सुर्खियों में है। फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन के बाद रोक दी गई थी जिसे लॉकडाउन खुलने के बाद पूरा किया गया। रिपोर्ट्स में तो ये भी सामने आ रहा है कि सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स ने जी स्टूडियो के साथ डील की है। तभी सलमान खान की ज्यादातर फिल्में जी पर ही रिलीज की जा रही हैं।
इसके अलावा सलमान खान की पिछली कुछ फिल्में जैसे की रेस 3, भारत और दबंग 3 को भी सबसे पहले जी चैनल्स पर रही दिखाया गया था। राधे फिल्म की बात करें तो ये एक एक्शन-थ्रिलर है। फिल्म पहले साल 2020 की ईद के मौके पर रिलीज की जानी थी। लेकिन अब फिल्म को साल 2021 की ईद के मौके पर रिलीज किया जायेगा। 

Desk Team