आदित्य बिरला समूह ने आइडिया में किया 3,250 करोड़ रुपये का निवेश

Summary :

NULL

नई दिल्ली :  दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी आइडिया सेलुलर ने उसके प्रवर्तक आदित्य बिरला समूह ने 3,250 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी ने आज यहां बताया कि आदित्य बिरला समूह को 10 रुपये अंकित मूल्य के 326633165 वरीय शेयर 99.50 रुपये के प्रति शेयर जारी किये गये हैं।

शेयर 89.50 रुपये के प्रीमियम पर जारी किये गये हैं। इस निवेश से प्रवर्तक समूह की हिस्सेदारी 42.4प्रतिशत से बढ़कर 47.2 प्रतिशत हो गयी है। उसने कहा कि गत चार जनवरी को निदेशक मंडल ने 6750 करोड़ रुपये जुटाने की अनुमति दी थी। प्रवर्तक समूह को वरीय शेयर जारी करना उसी का हिस्सा है। 3500 करोड़ रुपये की पूंजी प्रात्र संस्थागत निवेशकों के जरिये जुटायी जायेगी।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team