निजी विमान सेवा कंपनी एयर एशिया इंडिया त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से गुवाहाटी, इम्फाल, कोलकाता और दिल्ली के लिए अगले महीने उड़ानें शुरू करेगी। एयरलाइन ने शुक्रवार को बताया कि वह 20 अक्टूबर से इन मार्गों पर उड़ानें शुरू कर रही है। इनके लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गयी है।
उसने बताया कि अगरतला उसके नेटवर्क में शामिल होने वाला 20वा गंतव्य होगा। एयर एशिया इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी संजय कुमार ने अगरतला से उड़ान शुरू करने की घोषणा पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य उन शहरों से सेवा शुरू करने का है जहां अभी काफी कम उड़ानें हैं।


Download Android App
Download iOS App



