बिजनेस क्लास में सफर करने वालों के लिए लैपटॉप की पेशकश कर सकती है एयर इंडिया

Summary :

NULL

सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया बिजनेस क्लास में सफर करने वालों को अंतरराष्ट्रीय उड़न की तरफ आकर्षित करने के लिए अपने प्रीमियम यात्रियों को यात्रा के दौरान लैपटॉप उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खरोला ने यह बात कही। यह कदम विमानन कंपनी के यात्री लोड फैक्टर (सीटों की संख्या और वास्तविक यात्रियों की संख्या का अनुपात) या बिजनेस श्रेणियों की सीटों के अधिग्रहण में सुधार को देखते हुए उठाया जाना है, क्योंकि इस वर्ग की आधी सीटें खाली रह जा रही है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, हमारी लंबी दूरी की उड़नों में बिजनेस क्लास एयर इंडिया के लाभकारी हो सकता है। इन उड़नों में हमारा लोड फैक्टर 50 प्रतिशत है।

हम गुणवथा परक सेवाओं की पेशकश इसमें सुधार का प्रयास करेंगे। अगर हमारे विमान में यात्रियों के लिए लगे मनोरंजन साधन ठीक से काम नहीं करेंगे तो हम दूसरे विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। बिजनेस श्रेणी में सफर करने वालों को लैपटॉप देने की संभावना है। खरोला ने कहा कि इस संबंध में आखिरी फैसला होना अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि अभी तक यह निर्णय नहीं लिया गया है कि क्या लैपटॉप केवल तभी दिए जाएंगे जब वीडियो स्क्रीन काम नहीं कर रही होगी या फिर इसे प्रीमियम यात्रियों के लिए अतिरिक्त लाभ के रूप में दिया जाएगा।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करें।

Desk Team