सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज कहा कि एयर इंडिया में विनिवेश के लिये काम तेजी से हो रहा है। अधिकारी ने यह बात ऐसे समय कही है जब कुछ तबकों द्वारा हिस्सेदारी बिक्री के लिये कदम नहीं उठाने को कहा जा रहा है। मंत्रियों का समूह सरकारी विमानन कंपनी में प्रस्तावित रणनीति हिस्सेदारी बिक्री के लिये रूपरेखा को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है। जल्दी ही बोलीदाताओं से रूचि पत्र आमंत्रित किये जाने की संभावना है। नागर विमानन सचिव आर एन चौबे ने पीटीआई भाषा से कहा, विनिवेश की प्रक्रिया पर काम तेजी से चल रहा है। उल्लेखनीय है कि परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर संसद की स्थायी समिति ने संभवत: कहा है कि सरकार को एयर इंडिया के निजीकरण के फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए और उसे पटरी पर आने के लिये पांच साल का समय दिया जाना चाहिए।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



