नई दिल्ली : कर्ज में दबी सार्वजनिक विमानन कंपनी एयर इंडिया को बैंक ऑफ इंडिया से रोजर्मा के काम काज के लिए 1,500 करोड़ रुपये का ऋण मिला है। यह ऋण कार्यगत पूंजी की तत्काल जरूरतों की पूर्ति के लिए निविदा निकाले जाने के महीने भर के भीतर मिला है। विमानन कंपनी से जुड़े एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी। हालिया कुछ महीनों में यह दूसरा मौका है जब एयर इंडिया को किसी सार्वजनिक बैंक से ऋण मिला है। इससे पहले उसे पंजाब नेशनल बैंक और इंडसइंड बैंक से 3,250 करोड़ रुपये के अल्पकालिक ऋण मिले थे। सूत्रों ने बताया कि वे कर्ज भी तत्काल पूंजीगत जरूरतों की पूर्ति के लिए ही लिये गये थे। इस संबंध में बैंक ऑफ इंडिया से पूछे गये सवाल का अब तक जवाब नहीं आया है। उल्लेखनीय है कि सरकार एयर इंडिया का विनिवेश करने वाली है।
एयर इंडिया को मिला 1,500 करोड़ रुपये का ऋण
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



