नई दिल्ली : देश के सबसे बड़ वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अरिजीत बसु को प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। बैंक ने सोमवार को यहां जारी बयान में यह जानकारी देते हुये कहा कि श्री बसु ने पदभार संभाल लिया है। श्री बसु प्रबंध निदेशक के रूप में कमर्शियल क्रेडिट और आईटी क्षेत्र संभालेंगे। वे स्ट्रेस्ड असेट रिजॉल्यूशन ग्रुप का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे।
इससे पहले श्री बसु बैंक में उप प्रबंध निदेशक (डीएमडी) थे।अर्थशास्त्र में स्नातक और इतिहास में एमए बसु ने लगभग 35 साल पहले बैंक के साथ एक प्रोबेशनरी अधिकारी के रूप में अपना करियर शुरू किया था। वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकर्स के प्रमाणित असोसिएट भी हैं। श्री बसु एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के अगस्त 2014 से मार्च 2018 तक एमडी और सीईओ भी रह चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



