जुलाई 2026 का आज अंतिम दिन है। ऐसे में अगस्त 2026 शुरू होने में महज एक दिन बाकी है। आपको जान लेना होगा कि अगस्त में बैंक शाखा जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखे लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर को देखे तो इस महीने रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और कई प्रदेशों के स्थानीय त्योहारों की वजह से अलग-अलग तारीखों पर बैंक की छुट्टियां रहेंगी। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेगा।
किन-किन दिन रहेंगे बैंक बंद?

| तारीख | छुट्टी/अवसर | लागू राज्य/क्षेत्र |
|---|---|---|
| 4 अगस्त 2026 | केर पूजा | त्रिपुरा |
| 8 अगस्त 2026 | दूसरा शनिवार | पूरे देश में |
| 9 अगस्त 2026 | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) | पूरे देश में |
| 13 अगस्त 2026 | पैट्रियट्स डे | मणिपुर |
| 15 अगस्त 2026 | स्वतंत्रता दिवस | पूरे देश में |
| 16 अगस्त 2026 | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) | पूरे देश में |
| 19 अगस्त 2026 | महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती | त्रिपुरा |
| 22 अगस्त 2026 | चौथा शनिवार | पूरे देश में |
| 23 अगस्त 2026 | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) | पूरे देश में |
| 25 अगस्त 2026 | मिलाद-उन-नबी / फर्स्ट ओणम | केरल, आंध्र प्रदेश |
| 26 अगस्त 2026 | ईद-ए-मिलाद (बारावफात) / थिरुवोणम | दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर समेत कई राज्य |
| 28 अगस्त 2026 | रक्षाबंधन, पांग-ल्हाबसोल, श्री नारायण गुरु जयंती, अय्यंकाली जयंती | गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल समेत कई राज्य |
| 30 अगस्त 2026 | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) | पूरे देश में |
बैंक बंद है फिर होगा आपका काम?
अगर आपको बैंक ब्रांच में चेक जमा करना है, पासबुक अपडेट करवानी है, KYC की प्रक्रिया पूरी करनी है, डिमांड ड्राफ़्ट बनवाना है या कोई और ज़रूरी काम करना है, तो छुट्टियों को ध्यान में रखकर पहले से ही योजना बना लें। इससे आपका समय बचेगा और बैंक बंद होने की वजह से होने वाली परेशानी से भी आप बच सकेंगे। बैंक ब्रांच बंद होने पर भी इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी सेवाएँ सामान्य रूप से काम करती रहेंगी।
अगस्त 2026 बैंक हॉलिडे लिस्ट
| तारीख | दिन | छुट्टी/अवसर | लागू क्षेत्र |
|---|---|---|---|
| 2 अगस्त 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 4 अगस्त 2026 | मंगलवार | केर पूजा | त्रिपुरा |
| 8 अगस्त 2026 | दूसरा शनिवार | बैंक अवकाश | पूरे देश में |
| 9 अगस्त 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 13 अगस्त 2026 | गुरुवार | पैट्रियट्स डे | मणिपुर |
| 15 अगस्त 2026 | शनिवार | स्वतंत्रता दिवस | पूरे देश में |
| 16 अगस्त 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 19 अगस्त 2026 | बुधवार | महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती | त्रिपुरा |
| 22 अगस्त 2026 | चौथा शनिवार | बैंक अवकाश | पूरे देश में |
| 23 अगस्त 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 25 अगस्त 2026 | मंगलवार | मिलाद-उन-नबी / फर्स्ट ओणम | चयनित राज्य |
| 26 अगस्त 2026 | बुधवार | ईद-ए-मिलाद (बारावफात) / थिरुवोणम | कई राज्य |
| 28 अगस्त 2026 | शुक्रवार | रक्षाबंधन, पांग-ल्हाबसोल, श्री नारायण गुरु जयंती, अय्यंकाली जयंती | चयनित राज्य |
| 30 अगस्त 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
ALSO READ: बेंगलुरु में रेस्टोरेंट मालिकों ने Swiggy-Zomato को दी बायकॉट की चेतावनी, जानें क्या है इनकी मांगे



Download Android App
Download iOS App




