नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने कोष की सीमांत लागत आधारित कर्ज पर ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.05 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। यह वृद्धि सात जुलाई से प्रभाव में आएगी। बैंक ने कहा कि उसने विभिन्न अवधि वाले कर्ज के लिये एमसीएलआर आधारित ब्याज दर में संशोधन किया है। बीओबी ने कहा कि कोष की सीमांत लागत में वृद्धि तथा ब्याज दर के बढ़ते परिदृश्य को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
इस बढ़ोतरी के बाद एक दिन, एक महीने, तीन महीने, छह महीने तथा एक साल की अवधि के कर्ज पर ब्याज दर 0.05 प्रतिशत बढ़ जाएगा। फिलहाल एक दिन, एम महीने, तीन महीने, छह महीने तथा एक साल की अवधि के कर्ज पर ब्याज दर क्रमश : 8 प्रतिशत, 8.5 प्रतिशत , 8.15 प्रतिशत, 8.35 प्रतिशत तथा 8.50 प्रतिशत है। इस बढ़ोतरी से वाहन, आवास एवं व्यक्तिगत कर्ज समेत खुदरा ऋण महंगे होंगे।


Download Android App
Download iOS App



