मुंबई : बैंक कर्ज 22 जून को समाप्त पखवाड़े में 12.84 प्रतिशत बढ़कर 86,16,408 करोड़ रुपये रहा। रिजर्व बैंक के आंकड़े के अनुसार एक साल पहले इसी पखवाड़े में बैंकों द्वारा दिया गया कर्ज 76,35,689 करोड़ रुपये था। कर्ज में वृद्धि आठ जून को समाप्त पखवाड़े में दर्ज वृद्धि के मुकाबले थोड़ी अधिक है। उस समय यह 12.67 प्रतिशत बढ़कर 85,98,703 करोड़ रुपये था। आरबीआई के आंकड़े के अनुसार 22 जून को समाप्त पखवाड़े में जमा 7.59 प्रतिशत बढ़कर 113,53,525 करोड़ रुपये रहा जो 23 जून 2017 को समाप्त पखवाड़े में 105,51,910 करोड़ रुपये था।
मई महीने में गैर-खाद्य बैंक कर्ज सालाना आधार पर 11.1 प्रतिशत बढ़ा जबकि पिछले साल मई में इसमें 4.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। उद्योग को दिया जाने वाला कर्ज मई 2018 में 1.4 प्रतिशत बढ़ा जबकि मई 2017 में इसमें 2.1 प्रतिशत की गिरावट आयी थी। कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों को कर्ज मई 2018 में 6.4 प्रतिशत बढ़ा जबकि मई 2017 में इसमें 7.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



