गूगल ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2 XLपिछले महीने पेश किए थे। पिक्सल 2 के लिए पिछले हफ्ते फ्लिपकार्ट पर प्री-बुकिंग शुरू हुई थी और अब ये दोनों फोन भारत में ऑनलाइन व ऑफलाइन बिक रहे हैं। ग्राहक इन्हें फ्लिपकार्ट या क्रोमा और रिलायंस डिजिटल के शोरूम्स से भी खरीद सकते हैं।
भारत में गूगल के Pixel 2 स्मार्टफोन्स पर 2 साल की वॉरंटी मिल रही है जो इसकी खासियत में से एक है।
18:9 ऐस्पेक्ट रेश्यो के साथ इस स्मार्टफोन में 6 इंच की क्वॉड एचडी प्लस pOLED डिस्प्ले दी गई है। प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया । इसमें क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 835 ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 4GB रैम दिया गया है। यह दो मेमोरी वैरिएंट के साथ उपलब्ध है और इसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। हालांकि गूगल क्लाउड पर आप अनलिमिटेड फोटोज स्टोर कर सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन बेस्ट है और इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर है साथ ही इसमें ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेब्लाइजेशन भी दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। एक कैमरा होने के बावजूद इससे बैकग्राउंड ब्लर करके शानदार तस्वीरें क्लिक की जा सकती हैं और कई मायनों में iPhone 8 Plus से भी बेहतर है।
क्या हैं ऑफर
सेल के एक हिस्से के तौर पर ई-कॉमर्स जायंट फ्लिपकार्ट दोनों फोन्स पर 20,000 रु तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड होल्डरों को ईएमआई पर फोन खरीदने पर 8000 रु का कैशबैक मिल रहा है। ऐक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड होल्डरों के लिए एक नो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑफर है जो 3,389 रु प्रति माह से शुरू होगा। ग्राहकों को फ्लिपकार्ट की तरफ से 149 रु की बायबैक गारंटी भी मिलेगी। इसके अलावा जिन ग्राहकों ने स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर किया था, उन्हें 11,990 रु का सेनहाइजर का हेडसेट मुफ्त मिलेगा और चुनिंदा स्मार्टफोन्स को एक्सचेंज ऑफर में देने पर 5000 रु की एक्स्ट्रा छूट भी मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



