नई दिल्ली : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय फुटवियर एवं इससे जुड़े क्षेत्रों में विनिर्माण एवं निर्यात गतिविधियां बढ़ाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार करने वास्ते क्षेत्र के उद्योगों के साथ मिलकर काम कर रहा है। केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में रोजगार सृजित करने तथा देश के कुल निर्यात को बढ़ावा देने की भारी संभावनाएं हैं। उन्होंने यहां कहा कि हम उद्योग जगत के साथ मिलकर फुटवियर एवं इससे जुड़े उद्योगों के लिए रणनीतिक दृष्टिकोण तैयार कर रहे हैं।
लाजिस्टिक्स क्षेत्र में बढ़ेगा निवेश : सुरेश प्रभु
उद्योग जगत के सुझावों को हमारे मंत्रालय से पूरा समर्थन मिलेगा। प्रभु भारतीय अंतरराष्ट्रीय फुटवियर मेला के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने उद्योग जगत से कहा कि वे देश को फुटवियर क्षेत्र के विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनायें। उन्होंने कहा कि चार-पांच राज्यों में क्ल्स्टर बनाये जाएंगे। हम भूमि उपलब्ध कराने तथा अन्य समर्थन के लिए राज्यों से संपर्क करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



