नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय बजट 2018-19 को आज ‘‘विकास अनुकूल’’ करार दिया और कहा कि यह ‘‘न्यू इंडिया’’ के विजन को मजबूत करेगा। वित्त मंत्री अरुण जेटली और उनकी टीम को बधाई देते हुए मोदी ने कहा कि बजट से किसानों, दलित और आदिवासी समुदायों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बजट ग्रामीण भारत के लिए नए अवसर उत्पन्न करेगा। आम चुनाव से पहले यह सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है।
शौचालयों के निर्माण और आवास, विद्युत तथा स्वास्थ्य क्षेत्रों में पहलों सहित अपनी सरकार की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि बजट में कृषि से लेकर अवसंरचना तक सभी क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है। मोदी ने कहा कि बजट ‘‘किसानों के अनुकूल, आम नागरिकों के अनुकूल, कारोबारी माहौल के अनुकूल’’ है और यह जीवनयापन को सुगम बनाएगा तथा कारोबार करने में भी सुगमता लाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के मामले में उनकी खस्ताहालत और फंसे कर्ज से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए भी जल्द ठोस कदमों की घोषणा करेगी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



