नई दिल्ली : अमेरिका की आयात शुल्क बढ़ाने की कार्रवाइयों तथा चीन के सब्सिडी वापस लेने के कारण उद्योग जगत में कायम अनिश्चितता के बाद भी इस साल पहले छह महीने में देश के सौर ऊर्जा क्षेत्र में कॉरपोरेट निवेश 5.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले की पहली छमाही की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है।
परामर्शकंपनी मरकॉम कैपिटल ने एक रपट में कहा है कि सौर ऊर्जा क्षेत्र में स्टार्टअप में किये गये उद्यम पूंजी (वेंचर कैपिटल) और बांड के जरिए निवेश कुल कॉरपोरेट निवेश 2017 में जनवरी-जून के दौरान 4.6 अरब डॉलर था। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज प्रभु ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित शुल्क तथा इसके बाद चीन द्वारा छूट वापस लिये जाने से सौर ऊर्जा उद्योग के लिए इस साल के पहले छह महीने भारी उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। ’’


Download Android App
Download iOS App



