नई औद्योगिक नीति पर होगी चर्चा

Summary :

NULL

नई दिल्ली : वाणिज्य व उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु प्रस्तावित औद्योगिक नीति पर अगले महीने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की पहली बैठक दो फरवरी को गुवाहाटी में होगी। दूसरी बैठक नौ फरवरी को यहां होनी है। वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय ने प्रस्तावित औद्योगिक नीति का मसौदा तैयार कर लिया है।

नयी नीति 1991 की औद्योगिक नीति में आमूल चूल बदलाव करेगी। औद्योगिक नीति व संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) ने पिछले साल अगस्त में औद्योगिक नीति का मसौदा जारी किया था ताकि अगले दो दशकों में रोजगार सृजित किए जा सकें व सालाना 100 अरब डालर एफडीआई आकर्षित किया जा सके।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team