Dollar V Rupee: 29 पैसे की बढ़त के साथ रुपया 83.32 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Summary :

Dollar V Rupee: रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरते हुए मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 29 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.32 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.33 प्रति डॉलर पर खुला और फिर चढ़कर 83.32 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद स्तर के मुकाबले 29 पैसे की बढ़त है। रुपया 29 पैसे की बढ़त के साथ डॉलर के मुकाबले 83.32 पर पहुंचा अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.33 प्रति डॉलर पर खुला रुपया शुक्रवार को 48 पैसे की गिरावट के साथ 83.61 डॉलर पर बंद हुआ सोमवार…

Dollar V Rupee: रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरते हुए मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 29 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.32 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.33 प्रति डॉलर पर खुला और फिर चढ़कर 83.32 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद स्तर के मुकाबले 29 पैसे की बढ़त है।

  • रुपया 29 पैसे की बढ़त के साथ डॉलर के मुकाबले 83.32 पर पहुंचा
  • अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.33 प्रति डॉलर पर खुला
  • रुपया शुक्रवार को 48 पैसे की गिरावट के साथ 83.61 डॉलर पर बंद हुआ

सोमवार को बंद बाजार

रुपया शुक्रवार को 48 पैसे की गिरावट के साथ अपने सर्वकालिक निचले स्तर 83.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। होली के अवसर पर सोमवार को बाजार बंद थे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.79 पर कारोबार कर रहा था।

ब्रेंट क्रूड वायदा 0.07% गिरा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.69 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को 3,309.76 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध रूप से बिकवाली की थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Desk News