Electronics Exports 40 अरब डॉलर के पार पहुंचा: Vaishnav

Summary :

केंद्रीय मंत्री अश्वनी Vaishnav ने शनिवार को बताया कि भारत का Electronics Exports 40 अरब डॉलर के पार पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में इसमें आठ गुना बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह, देश में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण भी छह गुना बढ़ा है। IIT हैदराबाद  दीक्षांत समारोह आईआईटी हैदराबाद के 14वें दीक्षांत समारोह में बोलते हुए वैष्णव ने कहा कि भारत में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है। उम्मीद है कि यह ट्रेन अगस्त या सितंबर 2027 तक चलने लगेगी। Made in India सेमीकंडक्टर चिप अश्वनी Vaishnav ने  यह भी बताया कि भारत की पहली…

केंद्रीय मंत्री अश्वनी Vaishnav ने शनिवार को बताया कि भारत का Electronics Exports 40 अरब डॉलर के पार पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में इसमें आठ गुना बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह, देश में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण भी छह गुना बढ़ा है।

IIT हैदराबाद  दीक्षांत समारोह

आईआईटी हैदराबाद के 14वें दीक्षांत समारोह में बोलते हुए वैष्णव ने कहा कि भारत में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है। उम्मीद है कि यह ट्रेन अगस्त या सितंबर 2027 तक चलने लगेगी।

Made in India सेमीकंडक्टर चिप

अश्वनी Vaishnav ने  यह भी बताया कि भारत की पहली घरेलू स्तर पर बनी सेमीकंडक्टर चिप का उत्पादन इसी साल शुरू हो जाएगा। उनका मानना है कि भारत आने वाले समय में दुनिया के टॉप 5 सेमीकंडक्टर उत्पादक देशों में शामिल होगा। (Electronics Exports)

मोदी सरकार की दूरदर्शिता का नतीजा

अश्वनी Vaishnav ने इस तेज़ विकास का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और योजना को दिया। उन्होंने कहा कि केवल साढ़े तीन साल में भारत ने पूरा 4G टेलीकॉम स्टैक डिज़ाइन किया, जो अब करीब 90,000 टेलीकॉम टावरों पर इस्तेमाल हो रहा है—जो कई देशों के नेटवर्क से भी बड़ा है।

भारत के smartphone निर्यात भी बढ़ा

इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि भारत का कुल smartphone निर्यात अप्रैल-जून तिमाही में 7 अरब डॉलर पार पहुँच गया है. इसमें सबसे बड़ा योगदान फॉक्सकॉन का रहा, जिसके बाद टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का नंबर आता है। वहीं ज्यादातर भारत में बने iPhone अमेरिका को निर्यात किए गए हैं।

ये भी देखें:Politics News : Rahul Gandhi पर जमकर बरसे Sudhanshu Trivedi |

Mobile उद्योग की सफलता

वहीं एक वरिष्ठ उद्योग कार्यकारी के अनुसार, Mobile फोन विनिर्माण भारत की सबसे बड़ी सफलता बन चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार से सतत समर्थन की आवश्यकता है, खासकर ऐसे समय में जब चीन पर लगाए गए प्रतिबंध विनिर्माण में उपयोग होने वाले उपकरणों, दुर्लभ खनिजों और कुशल तकनीकी कर्मियों की उपलब्धता को प्रभावित कर रहे हैं। जून तिमाही में भारत के कुल इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में 2 अरब डॉलर की वृद्धि आई है, जो पूरी तरह स्मार्टफोन निर्यात से हुई है।

यह भी पढ़ें-Explainer: Zero Hour से क्यों शुरू होता संसद सत्र, जानें इसकी टाइमिंग और महत्व

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।