EPFO Interest: EPFO ने 2023-24 के लिए PF पर ब्याज को मंजूरी दे दी है। अब PF पर ब्याज की दरें 3 साल में सबसे ज्यादा हो गई हैं।कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने PF पर ब्याज बढ़ाने को कर मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब 7 करोड़ से ज्यादा लोगों को बढ़ी ब्याज दरों का फायदा मिलने वाला है। EPFO ने PF खाताधारकों के लिए 8.25% के ब्याज को बढ़ने की मंजूरी दी है। अब करोड़ों PF खाताधारक अपने PF अकाउंट में ब्याज का पैसा क्रेडिट होने का इंतजार कर रहे हैं।
Highlights
- EPFO ने 2023-24 के लिए PF पर ब्याज को दी मंजूरी
- 3 साल में सबसे ज्यादा हुई ब्याज दरें
EPFO की कमाई
EPFO सोशल सिक्योरिटी फंड पीएफ को मैनेज करता है। PF प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ी सोशल सिक्योरिटी है। अभी देश भर में इसके 7 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। EPFO के पास अभी करीब 13 लाख करोड़ रुपये का फंड मौजूद है। EPFO इस फंड को शेयर बाजार समेत कई जगहों पर निवेश कर कमाई करता है और कमाई के पैसे सब्सक्राइबर्स को ब्याज के रूप में लौटाए जाते हैं। EPFO की ओर से साल में दो बार सब्सक्राइबर्स के अकाउंट में ब्याज के पैसे क्रेडिट किए जाते हैं।
इतना मिल रहा था ब्याज
10 फरवरी को EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक हुई। बैठक के बाद एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि CBT ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए PF पर 8.25% की दर से ब्याज को मंजूरी दी है। इससे पहले PF खाताधारकों को वित्त वर्ष 2022-23 में 8.15% की दर से और 2021-22 में 8.10% की दर से ब्याज दिया जाता था। इस तरह अब PF पर ब्याज बढ़कर 3 साल में सबसे ज्यादा हो गया है।
इस बार मिलने वाले हैं रिकॉर्ड पैसे
बयान में बताया गया कि EPFO को इस बार ज्यादा कमाई हुई है, इसलिए PF खाताधारकों को ज्यादा ब्याज का लाभ देने का निर्णय लिया गया है। इस बार EPFO ब्याज के रूप में टोटल 1.07 लाख करोड़ रुपये बांटने वाला है। यह पहली बार होगा, जब EPFO सब्सक्राइबर्स को 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बांटने वाला है।
अभी करना होगा थोड़ा इंतजार
EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के द्वारा मंजूरी मिलने के बाद अब PF खाताधारकों को ब्याज के पैसे क्रेडिट होने का इंतजार है। CBT की मंजूरी के बाद ब्याज दर पर लिए गए निर्णय को वित्त मंत्रालय की मुहर का इंतजार रहता है। वित्त मंत्रालय से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ब्याज दरों को गैजेट में नोटिफाई किया जाता है, उसके बाद ब्याज के पैसे अकाउंट में भेजे जाते हैं। इसका मतलब हुआ कि लोगों को अभी ब्याज के पैसों के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
चेक कर सकते हैं बैलेंस
सब्सक्राइबर्स को इसकी जानकारी मैसेज अलर्ट के माध्यम से दे दी जाती है। PF अकाउंट होल्डर खुद से भी अपना बैलेंस चेक कर PF के ब्याज की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए PF खाताधारकों को कई विकल्प मिलते हैं। सीधे EPFO की Website पर जाकर log in कर अकाउंट के डिटेल चेक किए जा सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App






