सैन फ्रांसिस्को : फेसबुक ने यूजर्स को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्षमताओं का प्रयोग कर बेहतर तरीके से खरीदारी में सक्षम बनाने के लिए अमेरिका की वर्चुअल सर्च स्टार्टअप ग्रोकस्टाइल का अधिग्रहण किया है। सौदे की रकम का खुलासा नहीं किया गया है। सीएनईटी ने फेसबुक की प्रवक्ता वानेसा चान के हवाले से शुक्रवार की रिपोर्ट में कहा कि हम फेसबुक में ग्रोकस्टाइल का स्वागत कर उत्साहित हैं।
उनकी टीम और प्रौद्योगिकी हमारी एआई क्षमताओं में योगदान करेगी। टेकक्रंच की रिपोर्ट में कहा गया है कि मूल विचार यह है कि यूजर्स किसी फर्नीचर या लाइट फिक्सर की तस्वीर खींच कर बिल्कुल उसी की तरह का दूसरा उत्पाद स्टोर्स के स्टॉक में ढूंढ कर खरीद पाएं।
ग्रोकस्टाइल ने ब्लॉग-पोस्ट में कहा, आज हम यह साझा करते हुए उत्साहित हैं कि हम एक टीम के रूप में आगे बढ़ रहे हैं और हम रिटेल के लिए खुदरा बिक्री के लिए बढ़िया विजुअल सर्च अनुभव के निर्माण के लिए अपने एआई का उपयोग करना जारी रखेंगे।
ग्रोकस्टाइल ने अपने लिंक्डइन पेज पर फेसबुक द्वारा अधिग्रहण की जानकारी दी है। सैन फ्रांसिस्को की इस स्टार्टअप की स्थापना साल 2015 में हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



