नई दिल्ली : देश में हवाई यात्रियों को जल्द ही चेहरा पहचान कर हवाई अड्डों पर प्रवेश करने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। सरकार अपनी डिजि यात्रा पहल के तहत यह सुविधा देने की दिशा में काम कर रही है। नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि यह पहल ‘भविष्योन्मुखी’ है और इसे जल्द शुरू किया जाएगा। मंत्रालय के अनुसार डिजि यात्रा प्लेटफॉर्म फरवरी 2019 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। बेंगलुरू और हैदराबाद हवाई अड्डे तब तक इसे पायलट आधार पर चलाने के लिए तैयार हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि यात्रियों के पास विकल्प होगा कि वह चेहरा पहचानने की सुविधा का उपयोग कर हवाई यात्रा करना चाहते हैं या नहीं। डिजि यात्रा पहल का उद्देश्य हवाई यात्रा को ज्यादा से ज्यादा कागज रहित और बाधा रहित बनाना है। चेहरा पहचानने की सुविधा डिजिटल और बायोमीट्रिक आधारित होगी।
सुरेश प्रभु ने एक बार और विचार-विमर्श का दिया निर्देश
इससे यात्री को हवाई अड्डों पर प्रवेश एवं अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में आसानी होगी। मंत्रालय के अनुसार भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण अगले साल अप्रैल तक इस सुविधा को कोलकाता, वाराणसी, पुणे और विजयवाड़ा हवाईअड्डे पर शुरू करने की योजना बना रहा है।


Download Android App
Download iOS App



