शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों में नीराशा

Summary :

(Sensex Down) आज भारतीय शेयर बाजार ने एक निराशाजनक शुरुआत की है। आज के खुलते ही सेंसेक्स 1130 पॉइंट और निफ्टी 370 पॉइंट नीचे खुले हैं। बाजार में स्थिति (Sensex Down): (Sensex Down) मंगलवार को सेंसेक्स 73128.77 पॉइंट पर और निफ्टी 22,032 पॉइंट पर बंद हुए थे, जो कि गिरावट के साथ था। बैंक निफ्टी में भी 1552 पॉइंट्स की गिरावट दर्ज की गई है। बैंकों का प्रभाव: एचडीएफसी बैंक के तिमाही नतीजों के बाद बुधवार को बाजार में निराशा दिखाई दी गई, जिससे बैंकों के शेयर भी नीचे गए। एचडीएफसी के शेयर 109 गिरकर 1570  पर खुले, जिसमें लगभग…

Sensex Down

(Sensex Down) आज भारतीय शेयर बाजार ने एक निराशाजनक शुरुआत की है। आज के खुलते ही सेंसेक्स 1130 पॉइंट और निफ्टी 370 पॉइंट नीचे खुले हैं।

बाजार में स्थिति (Sensex Down):

(Sensex Down) मंगलवार को सेंसेक्स 73128.77 पॉइंट पर और निफ्टी 22,032 पॉइंट पर बंद हुए थे, जो कि गिरावट के साथ था। बैंक निफ्टी में भी 1552 पॉइंट्स की गिरावट दर्ज की गई है।

  • बैंकों का प्रभाव:

एचडीएफसी बैंक के तिमाही नतीजों के बाद बुधवार को बाजार में निराशा दिखाई दी गई, जिससे बैंकों के शेयर भी नीचे गए। एचडीएफसी के शेयर 109 गिरकर 1570  पर खुले, जिसमें लगभग 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

  • विश्व बाजारों का प्रभाव:

इसके अलावा एशियाई बाजारों में भी गिरावट के साथ खुला है, और वाल स्ट्रीट भी गिरावट के साथ बंद हुआ है।

Sensex Down

  • शेयर बाजार की गति:

बाजार ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद लगाए बैठा है, जिससे शेयर बाजार में निवेशकों में नीराशा दिखाई दे रही है।

  • शेयरों की स्थिति:

बीएसई के सेंसेक्स पर ज्यादातर बैंक के स्टॉक नीचे चल रहे हैं, जैसे कि यस बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, आईसीआईसीआई, एक्सिस और कोटक के शेयर भी नीचे खुले।

Sensex Down

  • शेयर बाजार में टॉप गेनर्स:

बुधवार के शुरुआती कारोबार में टॉप गेनर्स में शामिल हैं कोचीन शिपयार्ड, सीजीसीएल, एमएसटीसी लिमिटेड, आईसीआईसीआई जनरल इंश्योरेंस और एसजेवीएन।

  • शेयर बाजार में टॉप लूजर्स:

शुरुआती कारोबार में टॉप लूजर्स में एचडीएफसी बैंक, इंडिया एनर्जी एक्सचेंज, बंधन एसएंडपी, लोढा डेवलपर्स और ग्रेविटा इंडिया शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team