FD: वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक खुशखबरी है। बता दें सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक FD पर सामान्य नागरिकों को 4 फीसदी से 9.01 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 4.50 फीसदी से 9.25 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
Highlights
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए खुशखबरी
- FD पर पाएं 9.25% तगड़ा ब्याज
- यह बैंक दे रहा है ऑफर
वरिष्ठ नागरिकों के पास उनकी जमा पूंजी ही सबसे बड़ी ताकत होती है, इसलिए वो निवेश के उस तरीके को तलाशते हैं, जहां पर उन्हें गारंटीड और बेहतकर रिटर्न मिल सके। ज्यादातर वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) निवेश का बेहतरीन जरिया होता है। आमतौर पर बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंकों के मुकाबले स्मॉल फाइनेंस बैंक (Small Finance Bank) FD पर ज्यादा ब्याज ऑफर करते हैं। हाल ही में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) ने एफडी पर अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया है।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (SSFB) ने 2 करोड़ से कम रकम वाली कुछ चुनिंदा अवधियों की FD पर ब्याज दर बढ़ाई है। बैंक ने 25 महीने वाली FD पर ब्याज दर को 0.41 फीसदी बढ़ा दिया है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक की नई ब्याज दरें 1 मार्च, 2024 से प्रभावी हो चुकी है।
4 फीसदी से 9.25 फीसदी तक हुई ब्याज दर
इस बदलाव के बाद अब सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर सामान्य नागरिकों को 4 फीसदी से 9.01 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 4.50 फीसदी से 9.25 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बैंक अपने सेविंग्स अकाउंट ग्राहकों को 5 रुपये से 25 करोड़ रुपये के स्लैब में 7.75 फीसदी तक की ब्याज दर भी दे रहा है।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक की FD दरें
- 7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए – 4.00 फीसदी; वरिष्ठ नागरिक के लिए – 4.50 फीसदी
- 15 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए – 4.25 फीसदी; वरिष्ठ नागरिक के लिए – 4.75 फीसदी
- 46 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए – 4.50 फीसदी; वरिष्ठ नागरिक के लिए – 5.00 फीसदी
- 91 दिन से 6 महीने: आम जनता के लिए – 5.00 फीसदी; वरिष्ठ नागरिक के लिए – 5.50 फीसदी
- 6 महीने से ऊपर- 9 महीने: आम जनता के लिए – 5.50 फीसदी; वरिष्ठ नागरिक के लिए – 6.00 फीसदी
- 9 महीने से ऊपर- 1 साल से कम: सामान्य जनता के लिए – 6.00 फीसदी; वरिष्ठ नागरिक के लिए – 6.50 फीसदी
- 1 साल: सामान्य जनता के लिए – 6.85 फीसदी; वरिष्ठ नागरिक के लिए – 7.35 फीसदी
- 1 साल से ऊपर- 15 महीने: सामान्य जनता के लिए – 8.25 फीसदी; वरिष्ठ नागरिक के लिए – 8.75 फीसदी
- 18 महीने से ऊपर- 2 साल: आम जनता के लिए – 8.50 फीसदी; वरिष्ठ नागरिक के लिए – 9.00 फीसदी
- 2 साल से ऊपर- 2 साल 1 दिन: सामान्य जनता के लिए – 8.60 फीसदी; वरिष्ठ नागरिक के लिए – 9.10 फीसदी
- 2 साल 2 दिन: सामान्य जनता के लिए – 8.65 फीसदी; वरिष्ठ नागरिक के लिए – 9.10 फीसदी
- 2 साल 3 दिन से 25 महीने से कम: सामान्य जनता के लिए – 8.60 फीसदी; वरिष्ठ नागरिक के लिए – 9.10 फीसदी
- 2 साल 1 महीने (25 महीने): सामान्य जनता के लिए – 9.01 फीसदी; वरिष्ठ नागरिक के लिए – 9.25 फीसदी


Download Android App
Download iOS App





