आजतक आप आई फ़ोन को महंगे फ़ोन के रूप में देख रहे थे लेकिन बता दे की लग्जरी फोन बनाने के लिए पहचाने जाने वाली यूके बेस्ड कंपनी Vertu ने अब 2.3 करोड़ रुपए का फीचर फोन लॉन्च किया है। लेकिन जब बटन वाले फोन की कीमत बीएमडबल्यू i8 कार के बराबर हो तो वाक़ई हैरानी वाली बात है। इस फोन की खासियत की बात करें तो इस फ़ोन में आम फीचर फ़ोन की तरह ही फीचर्स है, लेकिन अगर बात करें इसके डिज़ाइन की तो इसके बॉर्डर पर कोबरा सांप का डिजाइन बना हुआ है।
इस कोबरा सांप की बात करें तो इसे 439 रूबी (माणिक्य) के टुकड़ों से बनाया गया है और इस कोबरा की आंखें पन्ना की हैं। बता दे की इस फोन के 388 पार्ट्स यूके में असेंबल हुए हैं, जबकि इस फोन को लॉन्च करने वाली कंपनी वर्तु ने फोन के सिर्फ 8 यूनिट तैयार किये है। इस फ़ोन को फ्रेंच ज्वेलर बॉचरॉन ने डिज़ाइन किया है।
इसमें एक पियरकट डायमंड, एक गोल सफ़ेद डायमंड , दो एमरॉल्ड और 439 रूबी लगाए गए है । इस फोन की बिक्री चाइनीज वेबसाइट JD.com पर हो रही है। फोन का प्री-ऑर्डर $145 यानी 9,404 रुपये देकर की जा सकती है। वहीं फुल पेमेंट होने पर इस फोन की डिलीवरी हेलीकॉप्टर से की जाएगी। इस खास फोन का नाम वर्तु सिग्नेचर कोबरा (Vertu Signature Cobra) है।


Download Android App
Download iOS App





