पंद्रह साल पुराने वाहन बनेंगे कबाड़ : गडकरी

Summary :

NULL

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में 15 साल से अधिक पुराने वाहनों को कबाड़ में तब्दील करने की नीति जल्दी ही आएगी। नीति का मकसद देश में वाहनों के बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाना है। सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि हमने नीति आयोग के साथ मिलकर वाहनों के लिये कबाड़ नीति को को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। मंत्री ने कहा कि 15 साल या उससे अधिक पुराने वाहनों को कबाड़ में बदला जाएगा। हालांकि उन्होंने इस बारे में कुछ भी बताने से मना कर दिया। गड़करी ने कहा कि भारत वाहन उद्योग के लिये केंद्र बनने की ओर अग्रसर है और कीमतें कम होनी तय है क्योंकि कबाड़ का उपयोग वाहनों के कल-पुर्जों समेत अन्य के निर्माण में उपयोग किया जा सकता है।

पोत परिवहन, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रहे गडकरी ने कहा कि वाहनों के लिये कच्चा माल सस्ता होगा, कबाड़ से उत्पन्न प्लास्टिक रबड़, अल्यूमीनियम और तांबा का उपयोग कल-पुर्जे तथा अन्य चीजों के विनिर्माण में किया जाएगा। इससे पहले, सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को स्वयं से कबाड़ में तब्दील करने और उसकी जगह दूसरा वाहन लेने को लेकर स्वैच्छिक वाहन बेड़ा आधुनिकीकरण कार्यक्रम (वी-वीएमपी) पर अवधारणा नोट सचिवों की समिति को भेजा था।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team