नई दिल्ली : फ्लिपकार्ट और वालमार्ट के बीच 12 अरब डॉलर के सौदे के लिए चल रही बातचीत ने फ्लिपकार्ट के प्लेटफार्म पर सामान बेचने वाले विक्रेताओं को परेशानी में डाल दिया है। उससे उनके कारोबार पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव को लेकर वह अधर में हैं। ये विक्रेता जमीन पर चल रही बातचीत को लेकर स्पष्टता चाहते हैं क्योंकि उन्हें भी अपने कारोबार को उसी तरह बदलने की जरुरत होगी। इस सौदे में फ्लिपकार्ट की कीमत 20 अरब डॉलर लगाई जा सकती है।
अखिल भारतीय ऑनलाइन विक्रेता संघ (एइओवा) के प्रवक्ता के अनुसार विक्रेता समुदाय को अभी तक इस बातचीत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है जबकि यह कई महीनों से चल रही है। उल्लेखनीय है कि अमेजन और फ्लिपकार्ट पर बिक्री करने वाले करीब 3,500 विक्रेता इस संघ के सदस्य हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि फ्लिपकार्ट या अन्य पक्ष की ओर से इस संबंध में हमसे कोई बातचीत नहीं की गई है। हम यह समझते हैं कि सौदे की बातचीत निजी होती है। लेकिन इसने हमें अंधेरे में रखा है, हमारा इस मंच पर भविष्य क्या होगा। हम इस पर स्पष्टता चाहते हैं ताकि हम उसके अनुसार योजना बना सकें।’’
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



