नई दिल्ली : लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज 2019 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहन उतार सकती है, हालांकि यह ई – वाहनों के लिए अनुकूल कर संरचना पर निर्भर करेगा। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही। कंपनी वैश्विक स्तर पर ई – वाहनों की विस्तृत श्रृंखला विकसित कर रही है और उसका मानना है कि 2022 तक उसकी कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 20 से 25 प्रतिशत होगी।
मर्सिडीज– बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ रोलैंड फोल्गर ने कहा , हम ई-वाहनों को लेकर आश्वस्त हैं और संसाधनों को ई – वाहन विकसित करने में लगा रखा है। 2022-24 तक हमारे पास इस तरह के 15 से 20 नए मॉडल होंगे। हमें विश्वास है कि 2022 तक हमारी बिक्री का 20 से 25 प्रतिशत ई – वाहन से आएगा।हम वैश्विक स्तर पर इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। भारत में यह कराधान पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि 2019 तक हम आकर्षक श्रृंखला के साथ भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन पेश कर सकते हैं।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



