मुंबई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 जून को समाप्त सप्ताह में 1.35 अरब डॉलर घटकर 422.2 अरब डॉलर पर आ गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार मुख्य रूप से विदेशी मुद्रा आस्तियां घटने से मुद्रा भंडार घटा है। आंकड़ों के अनुसार इससे पिछले सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 1.68 अरब डॉलर बढ़कर 423.55 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।
पिछले साल 13 अप्रैल को विदेशी मुद्रा भंडार 426.02 अरब डॉलर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.35 अरब डॉलर घटकर 394.44 अरब डॉलर रह गईं। विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियों का प्रमुख हिस्सा होता है। आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 22.95 अरब डॉलर पर स्थिर रहा।


Download Android App
Download iOS App



