मुंबई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात सितंबर को समाप्त सप्ताह में 81.95 करोड़ डॉलर कम होकर 399.282 अरब डॉलर पर आ गया। यह पिछले एक साल में पहला मौका है जब विदेशी मुद्रा भंडार 400 अरब डॉलर से नीचे आया है। रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट आयी है। इससे संकेत मिलता है रुपये को संभालने के लिए रिजर्व बैंक डालर बेच रहा है। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 1.191 अरब डॉलर गिरा था।
1.75 अरब डॉलर से अधिक घटा विदेशी मुद्रा भंडार
आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसम्पत्तियां 88.74 करोड़ डॉलर गिरकर 375.099 अरब डॉलर पर आ गयीं। कई सालों तक स्थिर रहने के बाद स्वर्ण भंडार 7.19 करोड़ डॉलर बढ़कर 20.234 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से निकासी का विशेष अधिकार 15 लाख डॉलर कम होकर 1.476 अरब डॉलर रह गया। आईएमएफ में देश का भंडार भी 25 लाख डॉलर घटकर 2.474 अरब डॉलर पर आ गया।


Download Android App
Download iOS App



