नई दिल्ली : फोर्टिस हेल्थकेयर ने अपने शेयरों की बिक्री के लिए एक नयी नीलामी की समयबद्ध प्रक्रिया शुरु करने का निर्णय किया और इससे पहले मुंजाल-बर्मन की संयुक्त उस पेशकश को रद्द कर दिया जिसे कंपनी के निदेशक मंडल ने पहले स्वीकार कर लिया था। कंपनी के निदेशक मंडल नेकल ही मुंजाल-बर्मन गठबंधन को नयी बोली लगाने की अनुमति दे दी थी। शेयर बाजार को दी जानकारी के अनुसार कंपनी ने बताया कि उसके निदेशक मंडल की कल से शुरु हुई दो दिवसीय बैठक में इस संबंध में निर्णय किया।
कंपनी एक निश्चित समय सीमा के तहत इस प्रक्रिया को निपटाएगी जो कंपनी और उसके शेयर धारकों के लघुअवधि और दीर्घअवधि हितों को पूरा करेगा। गौरतलब है कि मुंजाल-बर्मन की संयुक्त पेशकश को कंपनी के निदेशक मंडल ने पूर्व में स्वीकार कर लिया था। लेकिन बाद में दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर 10 मई 2018 को यह सौदा रद्द कर दिया गया।
कंपनी ने पिछली बोलियों के आधार पर मुंजाल-बर्मन गठबंधन, टीपीजी-मनिपाल समूह और मलेशिया के आईएचएच हेल्थकेयर को बोली के नए दौर में शामिल होने का मौका दिया है। इन कंपनियों को बोली के नए नियमों के अनुसार चलने पर सहमति 31 मई तक देनी होगी। बोली दाखिल करने के लिए 14 जून को सुबह 8:30-9.30 तक का समय दिया गया है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



