आज सुबह भारतीय शेयर बाजार खुलने के साथ ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बता दें कि यह धमकी ईमेल भेजकर यह धमकी दी गई और कहा गया कि BSE टावर बिल्डिंग में चार RDX IED बम रखे गए हैं, यह बम दोपहर 3 बजे फटेंगे। धमकी मिलने के बाद बाद हड़कंप मच गया और BSE के आसपास की सुरक्षा सख्त कर दी गई है।
पुलिस ने दर्ज किया केस
BSE को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस स्टेशन को जानकारी दी गई और बम स्क्वॉड की टीम और पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। BSE की इमारत को खाली कराया गया और पूरी बिल्डिंग की तलाशी ली गई लेकिन जांच के दौरान कोई बम या विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि यह धमकी भरा ईमेल कॉमरेड पिनाराई विजयन नाम की ईमेल आईडी से आया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351 (1), 353(2), 351(3) और 351 (4) के तहत आतंक फैलाने और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के मामले में केस दर्ज कर दिया है।
15 जून को मिली थी धमकी
बता दें कि BSE की इमारत को बम की धमकी मिलने से पहले 15 जून को मुंबई में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। बम की धमकी के लिएकॉल आया था। जिसके बाद पुलिस स्टेशन को अलर्ट कर दिया गया था। बिल्डिंग की जांच की गई और जांच दौरान पुलिस को विस्फोटक वस्तु नहीं मिली थी।
दिल्ली के स्कूलों को मिली धमकी
आज का दिन बम से उड़ाने और धमकी भरा रहा है। बता दें कि दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ई-मेल के जरिए धमकी मिलने के बाद स्कूल और कॉलेज को खाली करा दिया गया है। पुलिस ने सघन तलाशी ली लेकिन किसी भी प्रकार का विस्फोटक नहीं मिला।
ALSO READ: Stock Market: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार, Nifty-Sensex में बढ़त


Download Android App
Download iOS App




