स्पेस से आज होगी भारत के लाल की वापसी, 18 दिन बाद धरती पर लौटेंगे Shubhanshu Shukla

Summary :

Shubhanshu Shukla: भारतीय अंतरिक्ष यात्री और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिनों तक रहने के बाद आज 15 जुलाई को धरती पर लौटेंगे। देश उनकी वापसी का बेसब्री का इंतजार कर रहा है, वहीं हर दिक्कतों का सामना करते हुए आज वह घड़ी आएगी जब एक्सिओम-4 मिशन का हर क्रू सुरक्षित धरती पर कदम रखेगा। नासा और स्पेस एक्स रख रही नजर शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम की सुरक्षित वापसी पर नासा और स्पेस एक्स से नजर रखी जा रही है। वहीं भारत में शुभांशु के परिवार के साथ-साथ पूरा देश शुभांशु (Shubhanshu Shukla)…

Shubhanshu Shukla: भारतीय अंतरिक्ष यात्री और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिनों तक रहने के बाद आज 15 जुलाई को धरती पर लौटेंगे। देश उनकी वापसी का बेसब्री का इंतजार कर रहा है, वहीं हर दिक्कतों का सामना करते हुए आज वह घड़ी आएगी जब एक्सिओम-4 मिशन का हर क्रू सुरक्षित धरती पर कदम रखेगा।

नासा और स्पेस एक्स रख रही नजर

शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम की सुरक्षित वापसी पर नासा और स्पेस एक्स से नजर रखी जा रही है। वहीं भारत में शुभांशु के परिवार के साथ-साथ पूरा देश शुभांशु (Shubhanshu Shukla) का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हालांकि, इस दौरान एक चिंता की भी बात सामने आई थी। दरअसल, मिशन की शुरुआत में पहले फाल्कन 9 रॉकेट में लिक्विड ऑक्सीजन लीक हुई, फिर ड्रैगन कैप्सूल के सिस्टम में खराबी आई। इसके बाद मौसम ने मिशन को रोकने की कोशिश की।

Shubhanshu Shukla
Shubhanshu Shukla

28 हजार KMPH की स्पीड

बता दें कि शुभांशु (Shubhanshu Shukla) का स्पेसक्राफ्ट ड्रैगन मौजूदा में 28 हजार किलोमीटर की स्पीड से धरती की तरफ आगे बढ़ रहा है। हालांकि, जब यह बहुत नजदीक आ जाएगा तो रफ्तार कम कर दी जाएगी। अगर कैप्सूल के तापमान की बात करें तो इसकी बाहरी सतह पर हित हीट शील्ड 2000 डिग्री सेल्सियस तक झेल सकता है।

अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है?

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) ने अंतरिक्ष से भारत के लिए संदेश भेजे। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की PM मोदी के साथ खास बातचीत हुई है। इसी बीच ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने स्पेस स्टेशन पर 18 दिनों तक बिताए अपने समय को एक अविश्वसनीय यात्रा बताया और ISRO , AXIOM, SPACE, NASA और SPACEX को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान ग्रुप कैप्टन ने बताया कि आज का भारत अंतरिक्ष से महत्वाकांक्षी दिखता है, आज का भारत साहसी दिखता है, आज का भारत आत्मविश्वास से भरा दिखता है, आज का भारत गर्व से भरा दिखता है।

read also:गोल्डन टेंपल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पूरे पंजाब में हाई अलर्ट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।