गेल इंडिया लि. ने लॉच की अपनी ऑनलाइन पहल

Summary :

गेल ‘पर्यावरण के प्रति अपन जि़म्मेदारी’ के दृष्टिकोण के साथ बेहतर पर्यावरण एवं स्थायी जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वच्छ उर्जा’ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

गेल ‘पर्यावरण के प्रति अपन जि़म्मेदारी’ के दृष्टिकोण के साथ बेहतर पर्यावरण एवं स्थायी जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वच्छ उर्जा’ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी प्रयास में गेल (इण्डिया) लिमिटेड ने भारतीयों को नैचुरल गैस तथा अन्य स्वच्छ एवं हरित विकल्पों के उपयोग द्वारा हरित परिवहन के बारे में जागरुक बनाने के लिए अपनी ऑनलाईन पहल की शुरूआत की है। 
यह पहल नागरिकों को बेहतर पर्यावरण के लिए हरित विकल्प अपनाने हेतु प्रोत्साहित करेगी। इस पहल के तहत ऑटो एक्स्पो 2020 में प्रतिज्ञा ली गई, जहां गेल ने हरित ईंधन के विकल्प के रूप में नैचुरल गैल को बढ़ावा देने के लिए हिस्सा लिया था। यह पहल भारत सरकार के प्राकृतिक गैस आधारित अर्थव्यवस्था के अनुरूप है, जो बेहतर पर्यावरण, बेहतर जीवनशैली एवं सुविधाजनक परिवहन को समर्थन देता है। 
इस दृष्टिकोण को साकार करने के लिए पेट्रोलियम एवं नैचुरल गैस मंत्रालय, देष की उर्जा में नैचुरल गैस की हिस्सेदारी 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी तक पहुंचाने के लिए काम कर रहा है। गेल ज़्यादा से ज़्यादा शहरों में नैचुरल गैस पाईपलाईन एवं शहरी गैस वितरण नेटवर्क बिछाकर देश में नैचुरल गैस के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जो न केवल बड़े पैमाने पर लोगों को लाभान्वित करेगी बल्कि हरित परिवहन के लिए रीढ़ की भूमिका भी निभाएगी।

Desk Team